IMD Heavy Rain Alert: IMD ने 1 से 4 अक्टूबर तक 10 राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है।
Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है कि मानसून एक बार फिर हाहाकार मचाने के लिए तैयार है। देशभर में मानसून एक बार फिर बरसने वाला है। इससे अगले 4 दिन यानी कि 1 से 4 अक्टूबर को मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में धुआंधार बारिश की चेतावनी जारी की है। मानसून की विदाई से पहले निम्न दबाव क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बनने से धुआंधार बारिश का दौर फिर शुरू होने का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है।
| राज्य/क्षेत्र | अलर्ट | कब होगी बारिश |
| महाराष्ट्र (मुंबई, कोकण) | रेड (अत्यधिक भारी) | 1-3 अक्टूबर |
| तेलंगाना | रेड | 1 अक्टूबर |
| आंध्र प्रदेश (तटीय) | ऑरेंज (भारी) | 1-4 अक्टूबर |
| ओडिशा | रेड | 2-4 अक्टूबर |
| गुजरात (सौराष्ट्र, कच्छ) | येलो (भारी) | 30 सितंबर-2 अक्टूबर |
| तमिलनाडु | ऑरेंज | 1-3 अक्टूबर |
| कर्नाटक (आंतरिक) | येलो | 30 सितंबर (जारी) |
| पूर्वोत्तर (असम, मेघालय) | ऑरेंज | 1-4 अक्टूबर |
| छत्तीसगढ़ | रेड | 30 सितंबर-2 अक्टूबर |
| पश्चिम बंगाल (उप-हिमालयी) | ऑरेंज | 1-3 अक्टूबर |
अगले 4 दिन राजस्थान और यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान उत्तराखंड, दिल्ली, केरल में भी कई जगह तेज़ बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी, तेज़ हवाएं और बादल गरजने की भी चेतावनी दी गई है।