राष्ट्रीय

Monsoon Update 2024: खुशखबरी! आज 19 मई को दस्तक देगा मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने दिया केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट

Monsoon 2024: प्रचंड गर्मी के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार यानी 19 मई को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक पहुंच जाएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि है कि इसके तीन दिन पहले ही केरल पहुंचने की संभावना है।

2 min read

Monsoon 2024: उत्तरी मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी के बीच दक्षिण पश्चिमी मानसून रविवार 19 मई को अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक पहुंच जाएगा। इसके बाद तीन दिन पहले ही केरल पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने केरल,तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और माहे में 19 और 20 मई 2024 को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (204.5 मिलीमीटर से अधिक) होने की संभावना जताई है। इसके कारण रेड अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 31 मई को केरल पहुंचने का अनुमान है।
इसके साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी एंव कराईकल में 18 और 22 मई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की संभावना है और 21 मई 2024 को अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा (204.5 मिलीमीटर से अधिक) होने की संभावना है। इसके कारण यहां आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आंतरिक दक्षिणी कर्नाटक में 19-20 मई को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की पूर्ण संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को 'X' पर एक पोस्ट में कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 19 मई, 2024 के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अपने जारी किए बुलेटिन में यह भी कहा कि प्रायद्वीपीय भारत में 23 मई तक बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी ने जून से सितंबर तक चलने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून मौसम के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है।

इसके अलावा केरल एंव माहे में 22 मई को अलग-अलग स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है और 21 मई 2024 को अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा (204.5 मिलीमीटर से अधिक) होने की संभावना है। मेघालय में 19 और 20 मई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की संभावना है। रायलसीमा में 17 मई, 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Published on:
19 May 2024 07:00 am
Also Read
View All

अगली खबर