राष्ट्रीय

पत्नी और बेटे ने मिलकर पुलिसकर्मी को उतारा मौत के घाट, खिड़की से धक्का देकर तड़पने के लिए छोड़ा

मुंबई में कुछ महीनों पहले एक कांस्टेबल की मौत का मामला सामने आया था। शुरुआत में दुर्घटना माने गए इस मामले में अब खुलास हुआ है कि कांस्टेबल की पत्नी और बेटे ने उसकी हत्या की थी।
2 min read
Sep 25, 2025
CG News: पत्थर से कुचलकर युवती की हत्या, दो संदेही पुलिस की हिरासत में, पूछताछ जारी

मुंबई में एक दिल दहला देने वाले मामले का खुलासा हुआ है। यहां एक पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटे ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। कुछ महीनों पहले दुर्घटना के चलते पुलिस कांस्टेबल प्रवीण शालीग्राम सूर्यवंशी की मौत की खबर सामने आई थी। लेकिन इस मामले की गहनता से जांच करने के बाद पता चला कि कांस्टेबल प्रवीण दुर्घटना के चलते नहीं मरे थे बल्कि उनकी पत्नी और बेटे ने उन्हें खिड़की से धक्का दिया था। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी स्मिता और बेटे प्रतीक को गिरफ्तार कर लिया है।

खिड़की के कांच पर जोर से धक्का दिया

मुंबई पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मई महीने की है। कांस्टेबल प्रवीण सूर्यवंशी का पत्नी और बेटे के घटना के दिन कोई पारिवारिक विवाद हो गया था। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर स्मिता और प्रतीक ने प्रवीण को कमरे की खिड़की के कांच पर जोर से धक्का दे दिया। इस धक्के से खिड़की का कांच टूट गया और प्रवीण के दाहिने हाथ की नसें गहराई तक कट गई। साथ ही उनके सिर पर भी गंभीर चोटें आईं।

खून बहता रहा लेकिन नहीं ले गए अस्पताल

प्रवीण को तत्काल अस्पताल ले जाना जरूरी था, लेकिन उसकी पत्नी और बेटे ने ऐसा नहीं किया। इसके चलते प्रवीण का बहुत अधिक खून बह गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआत में वडाला टीटी पुलिस स्टेशन ने इस मामले को आकस्मिक मृत्यु मानते हुए दर्ज किया था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर पुलिस को घटना पर संदेह हुआ और बाद में पुलिस ने जब गहनता से पड़ताल की तो सच्चाई सामने आई। पुलिस ने अब स्मिता और प्रतीक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच वडाला टीटी पुलिस कर रही है।

Published on:
25 Sept 2025 12:22 pm