राष्ट्रीय

National Doctors Day 2024: कौन थे डॉ. बिधान चंद्र रॉय, जिनकी याद में मनाया जाता है नेशनल डॉक्टर्स डे, जानें इतिहास, थीम और महत्त्व

National Doctors Day 1 July 2024: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय (Dr. Bidhan Chandra Roy) की जयंती मनाने के लिए भारत सरकार की ओर से 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के रूप में घोषित किया गया है।

3 min read
Dr Bidhan Chandra Roy (File Phot)

National Doctors Day 2024 Date: चिकित्सा को नोबल पेशे के रूप में जाना जाता है और चिकित्सकों को समाज में भगवान का दर्जा दिया गया है। चिकित्सकों को हमारे समाज का सुपरहीरो भी कहा जाता है, कोरोना महामारी से लेकर किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य संकट में डॉक्टर्स समाज के लिए ढाल बनकर खड़े रहे हैं। डॉक्टर सभी प्रकार की बीमारियों से लड़ते हैं और दूसरों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम करते हैं। यह सुनिश्चित करने में उनका बहुत बड़ा योगदान है कि हम एक अच्छा एवं हेल्दी जीवन जी सकें। वे रोगियों की देखभाल करते हैं, उन्हें आश्वस्त करते हैं, आवश्यक दवाएं देते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि रोगी टाईम पर ठीक हो जाए। समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा का हर दिन जश्न मनाया जाना चाहिए और उसका सम्मान किया जाना चाहिए। लोगों के प्रति उनकी सेवा के लिए उनका सम्मान करने के लिए हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे (National Doctors Day 1 July) मनाया जाता है।

National Doctor Day 1 July 2024

डॉक्टर्स डे पहली बार कब मनाया गया था (Doctors Day History)

भारत में पहली बार डॉक्टर्स डे वर्ष 1991 में मनाया गया था। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय (Dr. Bidhan Chandra Roy) की जयंती मनाने के लिए भारत सरकार की ओर से 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के रूप में घोषित किया गया है।

कौन थे डॉ. बिधान चंद्र रॉय (Who was Dr. Bidhan Chandra Roy)

1 जुलाई 1882 को डॉ. बिधान चंद्र रॉय का जन्म हुआ था। वे एक प्रसिद्ध चिकित्सक थे। पश्चिम बंगाल के दूसरे CM के रूप में कार्यरत थे। नेशनल डॉक्टर्स डे डॉ. बिधान चंद्र रॉय  को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। स्वास्थ्य सेवा और सार्वजनिक स्वास्थ्य में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है। उन्होंने भारत के हेल्थ केयर सैक्टर में एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके इस योगदान को देखते हुए भारत सरकार द्वारा साल 1976 में उन्हें भारत रत्न (Bharat Ratna) पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

नेशनल डॉक्टर्स डे 2024 की थीम (Theme of National Doctors Day 2024)

हर साल नेशनल डॉक्टर्स डे का थीम अलग होती है। इस साल की थीम 'Healing Hands, Caring Hearts' है जो डॉक्टरों की ओर से अपने चिकित्सा अभ्यास में लाए जाने वाले समर्पण, करुणा और सहानुभूति पर जोर देती है।

नेशनल डॉक्टर्स डे का महत्त्व (National Doctors Day 2024 Significance)

डॉक्टर्स डे उन सभी Doctors को लिए समर्पित है जो दिन रात अस्‍पतालों में सेवा लोगों की सेवा करते है। यह दिन स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर पहुंच और गुणवत्ता को बढ़ावा देने का भी प्रयास करता है। डॉक्टर्स  के लगन तथा जज्बे को सलाम करने के लिए हर साल यह खास दिन मनाया जाता है. इस दिन विद्यालयों, कॉलेजों और तमाम जगहों पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है. इस दिन कई जगहों पर मुफ्त इलाज भी किए जाते है।

Updated on:
01 Jul 2024 09:59 am
Published on:
01 Jul 2024 09:50 am
Also Read
View All

अगली खबर