राष्ट्रीय

नव वर्ष 2023 पर होगी कड़ाके की ठंड, 1 जनवरी को छाएगा घना कोहरा और चलेगी शीतलहर, जानें मौसम अपडेटस

Weather Updates मौसम विभाग का अलर्ट है कि, दिल्ली में नए साल 2023 में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।। एक जनवरी से शीतलहर चलेगी और दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

2 min read
weather_1.jpg
नव वर्ष 2023 पर होगी कड़ाके की ठंड, 1 जनवरी को छाएगा घना कोहरा और चलेगी शीतलहर, जानें मौसम अपडेटस

Weather Alert मौसम विभाग का अलर्ट है कि, दिल्ली में नए साल 2023 में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।। एक जनवरी से शीतलहर चलेगी और हवाओं में नमी की वजह से दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। साल 2022 के अंतिम दिन शनिवार को भी घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन तक येलो अलर्ट घोषित किया है। जिसमें 4 जनवरी की सुबह तक घना कोहरा छाए रह सकता है। राजधानी दिल्ली में पारा 4.0 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग ने यह संभावना भी जताई है कि, दिल्ली, एनसीआर और यूपी में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। उत्तर भारत की पहाड़ियों में बारिश भी हो सकती है।

IMD अलर्ट, 31 दिसम्बर को छह डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान

दिल्ली में 15 दिन के बाद में शुक्रवार (30 दिसंबर) को न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। IMD के अनुसार, शनिवार को पारा छह डिग्री सेल्सियस और सोमवार (2 जनवरी) तक चार डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा।

यूपी में ठंड में और इजाफा होने का अलर्ट

मौसम विभाग का अलर्ट है कि, यूपी में बर्फीली हवाओं की वजह से आने वाले दिनों में ठंड और इजाफा हो सकता है। बताया जा रहा है पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों ठंड बढ़ेगी। गुरुवार को कानपुर में तापमान अधिकतम 21.4 डिग्री रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 5.8 पहुंच गया।

मौसम विभाग ने चेताया, तीन दिन कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक चंडीगढ़ और दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रों में दिनभर कड़ाके की ठंड रहेगी।

Updated on:
30 Dec 2022 04:44 pm
Published on:
30 Dec 2022 04:43 pm