22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल में आज मानसून की दस्तक, IMD ने जारी किया अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की दी चेतावनी

Monsoon Update India: केरल में 4 जून को मानसून की शुरुआत होने की संभावना है, जबकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने केरल से लेकर कश्मीर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ तूफानी मौसम की चेतावनी दी गई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Satya Brat Tripathi

image

KanaRam Mundiyar

Jun 04, 2026

Rain Alert

Rain Alert: भारी बारिश का अलर्ट (File Photo - IANS)

Kerala monsoon: इस बार सामान्य तिथि से तीन दिन देरी के बाद गुरुवार (4 जून) को केरल में मानसून की शुरूआत होगी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा केरल के पास पहुंच चुकी है। अरब सागर के ऊपर पश्चिम हवाओं का दबाव बना हुआ है। परिस्थितियां अनुकूल है। अगले 24 घंटों में केरल में मानसून के शुरू होने की उम्मीद है।

गुरुवार को मानसून दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इससे पहले तटीय राज्य केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी के माहे, कर्नाटक में भारी बारिश हो रही है। बीते 24 घंटों में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश (12-20 सेमी), मध्य महाराष्ट्र, असम, मेघालय, तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश (7-11 सेमी) दर्ज की गई।

आज केरल तट से लेकर कश्मीर तक ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी ने 4 जून को लिए दक्षिण में केरल तट से लेकर उत्तर में कश्मीर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट केरल, तटीय कर्नाटक से मध्य कर्नाटक होते हुए तेलंगाना, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख तक है। पश्चिम राजस्थान में तेज आंधी व बंवडर का अलर्ट भी है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि अगले 6-7 दिनों में तटीय राज्यों में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। साथ ही उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटा की तूफानी चलेगी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मानसून 4 जून को केरल पहुंचने के बाद धीरे-धीरे देश के अन्य हिस्सों की ओर आगे बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इसके महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों तक पहुंचने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है, जबकि मुंबई तक मानसून के पहुंचने में करीब 10 दिन का समय लग सकता है, बशर्ते इसकी गति सामान्य बनी रहे।

तमिलनाडु के 16 जिलों में भारी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार के लिए तमिलनाडु के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के कई क्षेत्रों में पहले से ही तेज बारिश जारी है, जिससे कुछ स्थानों पर बाढ़, बिजली आपूर्ति में बाधा, संपत्ति को नुकसान और लोगों के प्रभावित होने की घटनाएं सामने आई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में कोयंबटूर, नीलगिरी, थेनी, तिरुप्पुर, तिरुनेलवेली, तेनकासी, डिंडीगुल, कन्याकुमारी, इरोड, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णागिरी, तिरुपत्तूर, वेल्लोर, रानीपेट और तिरुवन्नामलाई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।