22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Protest: जंतर-मंतर के पास फिर बवाल, प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

Jantar Mantar protest: दिल्ली के जंतर-मंतर के बाहर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुई। मौके पर पुलिस और RAF ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई की।
2 min read
Google source verification
jantar mantar protest

जंतर मंतर पर हंगामा (फोटो - वीडियो ग्रैब)

Jantar Mantar Protest: NEET पेपर लीक को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच एक बार फिर हिंसक झड़प हुई। जंतर-मंतर के पास टॉल्स्टॉय मार्ग पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बहस, धक्का-मुक्की और जबरदस्त पत्थरबाजी हुई। पुलिस के अनुसार इस झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

टॉल्स्टॉय मार्ग पर प्रदर्शन हिंसक हुआ, ACP घायल

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बनाए रखने के लिए टॉल्स्टॉय मार्ग के पास दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों को तैनात किया गया था, जैसा कि आम तौर पर किया जाता है। प्रदर्शन के दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोग उग्र हो गए और अचानक सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंकने लगे। जल्द ही बड़े-बड़े पत्थर फेंके जाने लगे, जिससे दो ACP और दो इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी और सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। इस झड़प में NSUI के कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं।

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर के बाहर सुरक्षाकर्मियों को घेर लिया और उनसे धक्का-मुक्की की। स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों से लाठी छीनने की कोशिश की। अपना बचाव करने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस और RAF की टीमों को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के दो-तीन गोले छोड़े गए, जिससे प्रदर्शनकारियों को पीछे हटना पड़ा।

20 जुलाई को भी हुई थी झड़प

इससे पहले, 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र संसद भवन का घेराव करने के मकसद से संसद मार्च किया था। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की भारी तैनाती की गई थी, जिसके चलते पुलिस की कार्रवाई के दौरान छात्रों और सुरक्षा बलों के बीच ज़बरदस्त झड़प हुई। इस घटना के बाद कई छात्रों को हिरासत में लिया गया।

Neet पेपर लीक को लेकर जारी है प्रदर्शन

बता दें कि पिछले कई दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी और देश भर के छात्र एवं युवा दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे NEET पेपर लीक मामले में कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। छात्रों के इस आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 25 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं, जो अब भी जारी है।