राष्ट्रीय

Good News: इस सरकार ने नियोजित शिक्षकों को किया परमानेंट, वेतन में होगी बढ़ोतरी और मिलेगी सारी सुविधाएं

बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 को मंज़ूरी मिल गई है। बिहार में 4.40 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दे दिया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Dec 2023, 2:21 PM IST
teachers55.jpg

Bihar Niyojit Teachers: नए साल से पहले नीतीश सरकार का नियोजित शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में बिहार के नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के एजेंडे पर मुहर लगा दी है। कैबिनेट की तरफ से मुहर लगने के बाद शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि यह हमारे अधिकार और हक की लड़ाई थी, जो लंबे समय से लड़ रहे थे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कुल 29 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है।


वेतन में होगी बढ़ोतरी और मिलेगी सारी सुविधाएं

कैबिनेट की बैठक में बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 को नीतीश सरकार से स्वीकृति मिल गई है। नए साल से पहले बिहार के पौने चार लाख नियोजित शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी मिली है। अब शिक्षकों को वेतन बढ़ोतरी के साथ कई सुविधाओं का लाभ मिलेगा। विशिष्ट शिक्षक पद नाम में भी संशोधन किया गया है।

यह भी पढ़ें- नए साल से पहले कोरोना ने बढ़ाई चिंता: एक दिन में आए सैकड़ों केस, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

दो दशक से प्रयासरत थे नियोजित शिक्षक

आपको बता दें कि पिछले दो दशक से नियोजन इकाई से बहाल नियोजित शिक्षक राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। बिहार सरकार के इस फैसले से राज्य के पौने चार लाख शिक्षकाओं और उनके परिवारजनों के लिए बड़ी राहत की खबर है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में फिर से हुआ बड़ा हादसा: अब छह मजदूरों की मौत, कई गंभीर रुप से घायल

Updated on:
26 Dec 2023, 2:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
भूटान में ग्लेशियर झील फटने से उत्तर बंगाल में रेड अलर्ट: 11 हजार लोग सुरक्षित निकाले गए, दिल्ली-यूपी-बिहार में भी बदला मौसम

9.30 बजे सुबह इंदिरा की हत्या, शाम 6.45 बजे राजीव बने पीएम, जानिए नौ घंटे की पूरी कहानी

Mahatma Gandhi Land Case: अमेरिका में महात्मा गांधी के पोते की 30 एकड़ जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

रैली टालने के लिए दिल्ली के व्यापारियों ने अब सोनिया गांधी से की अपील, कहा- राहुल गांधी ने मना कर दिया, आपसे आखिरी उम्मीद

‘हमारे जवान उधर जाते हैं, उनके सैनिक इधर आते हैं’, चीनी घुसपैठ पर बोले अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू