राष्ट्रीय

OLA Electric IPO: इंतजार हुआ खत्म! 2 अगस्त को खुलेगा ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ, प्राइस बैंड इतने रुपए प्रति शेयर

Ola Electric IPO Launch Date: घरेलू इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ओला का 6,145.96 करोड़ रुपए का आईपीओ 2 अगस्त को आम निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। इस IPO के लिए बोलियां 6 अगस्त तक लगाई जा सकती हैं।

2 min read
Ola Electric IPO will Launch 2 August 2024

OLA Electric IPO Price: घरेलू इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ओला का 6,145.96 करोड़ रुपए का आईपीओ 2 अगस्त को आम निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। इस IPO के लिए बोलियां 6 अगस्त तक लगाई जा सकती हैं। इसका प्राइस बैंड (Price Band) 72 रुपए से लेकर 76 रुपए प्रति शेयर (per Share) तय किया गया है। बता दें कि इस आईपीओ का 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है।

Bhavish Aggarwa CEO of OLA

ओला के पब्लिक इश्यू का साइज  6,145 करोड़ 

ओला के पब्लिक इश्यू का साइज 6,145.96 रुपए होगा। कंपनी की मार्केट कैप करीब 33,500 करोड़ रुपए होगी। IPO में 84.94 मिलियन शेयरों का ऑफर फॉर सेल भी होगा, जिसकी वैल्यू करीब 646 करोड़ रुपए होगी। वहीं, फ्रैश इश्यू का साइज 5,500 करोड़ रुपए का होगा।

 Ola Electric IPO Details

IPO से जुटाई रकम से करेंगे ये काम

OFS में ओला इलेक्ट्रिक के प्रमोटर भाविश अग्रवाल और इंसड ट्रस्ट की ओर से क्रमश: 3.79 करोड़ और 41.79 लाख शेयर बेचे जाएंगे। इसके अलावा एसवीएफ II ऑस्ट्रिच (DE) एलएलसी, अल्फा वेव वेंचर्स II एलपी, अल्पाइन अपॉर्चुनिटी फंड VI एलपी, इंटरनेट फंड III पीटीई, मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया इन्वेस्टमेंट्स III एलएलसी और आशना एडवाइजर्स एलएलपी भी OFS में भाग लेंगे। ओला इलेक्ट्रिक की ओर से आईपीओ से जुटाई गई राशि में से 1,227 करोड़ रुपए का उपयोग सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को बढ़ाने के लिए करेगी। इसके अलावा प्रोडक्ट डेवलपमेंट और बिजनेस बढ़ाने एवं रिसर्च के लिए भी आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग किया जाएगा।

FY 2024-25 में हुआ इतना घाटा

ओला इलेक्ट्रिक ने Financial year 2024-25 में 1,584 करोड़ रुपए का घाटा दर्ज किया था, ये वित्त वर्ष 23 में 1,472 करोड़ रुपए था। वित्त वर्ष 24 में कंपनी की आय में 90 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया था और यह बढ़कर 5,009.9 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 23 में 2,630.0 करोड़ रुपए था।

Published on:
29 Jul 2024 12:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर