Padma Awards: कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए गुजरात की कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी ओर से यह पुरस्कार उनके पोते ने ग्रहण किया।
Padma Awards: राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पद्म पुरस्कारों के वितरण समारोह के दूसरे चरण में मंगलवार को 69 हस्तियों को सम्मानित किया। जिसमें तीन को पद्म विभूषण, नौ को पद्म भूषण और 57 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वहीं बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनके बेटे ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए गुजरात की कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी ओर से यह पुरस्कार उनके पोते ने ग्रहण किया।
आचार्य किशोर कुणाल को सिविल सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया। उनके बेटे सायन कुणाल ने उनकी ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया। ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार रिकी केज को कला-संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार दिया गया।
साध्वी ऋतंभरा को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण सम्मान दिया गया। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बिबेक देबरॉय को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया है। उनकी पत्नी ने उनकी ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया। बता दें कि बिबेक देबरॉय एक अर्थशास्त्री थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और वे उल्लेखनीय कार्यों के लेखक भी हैं।
प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। अनंत नाग ने कन्नड़ के साथ ही हिंदी और अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी शानदार काम किया है।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।