राष्ट्रीय

Diesel Petrol : कच्चे तेल का दाम घटा, आम लोगों को कब मिलेगी पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत

Petrol-Diesel Price Today : कच्चे तेल के भाव में गिरावट से पेट्रोल डीजल के दाम में गिरावट की उम्मीद भी बढ़ गई है। इसके बाद सरकार से आस लगाई जा रही है की आम लोगों को भी डीजल-पेट्रोल के बढ़ते रेट से राहत मिल सकती है।

2 min read

Petrol Diesel Price : विदेशी बाजार में कच्चे तेल के भाव में भारी गिरावट आई है। कच्चे तेल की कीमतों में आए इस बदलाव से भारत में आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ रही है। कच्चे तेल के भाव कई सालों के निचले स्तर पर आने से पेट्रोल और डीजल के भाव में एक बार फिर से कटौती करने की संभावना दिखाई दे रही है।

2021 के बाद देखने को मिला बदलाव

एएफपी की एक रिपोर्ट बताती है कि ब्रेंट क्रूड का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया था और ऐसा दिसंबर 2021 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब कच्चे तेल का भाव 70 डॉलर से भी कम हुआ है। एएफपी के अनुसार, दुनिया भर में अर्थव्यवस्था के आगे बढ़ने की रफ्तार कम होने को लेकर चिंताएं बढ़ी हुई हैं। इन चिंताओं ने कच्चे तेल की डिमांड को प्रभावित कम हुआ है, जिसका असर कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

6 महीने पहले हुई थी दाम में कटौती

देश में तीन सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम डीजल व पेट्रोल की खुदरा बिक्री करती हैं। तीनों कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बदलाव करती हैं। डीजल और पेट्रोल के खुदरा दाम में लगभग 6 महीने से कोई बदलाव नहीं हुआ है। आम लोगों को आखिरी बार 14 मार्च 2024 को राहत दी गई थी। उस समय डीजल और पेट्रोल के दाम में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी।

इंटरनेशनल मार्केट का दिख सकता है असर

इंटरनेशनल लेवल पर कच्चे तेल के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले सप्ताह ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 8 फीसदी गिरा था, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के भाव में लगभग 6% की गिरावट आई थी। इस सप्ताह भी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दौर बना हुआ है। मौजूदा आर्थिक हालात इशारा कर रहे हैं कि कच्चा तेल और सस्ता हो सकता है। तेल उत्पादक देशों के द्वारा उत्पादन में कटौती करने से जिस सपोर्ट की उम्मीद की जा रही थी, वह भी फिलहाल टल गई है। ओपेक प्लस में शामिल देश उत्पादन बढ़ाने की योजना को अक्टूबर-नवंबर तक टालने के लिए सहमत हुए हैं। कुल मिलाकर होली के बाद अब दशहरा-दिवाली से पहले डीजल-पेट्रोल के भाव गिरने की मजबूत संभावनाएं बनी हुई हैं।

Updated on:
13 Sept 2024 11:47 am
Published on:
13 Sept 2024 08:39 am
Also Read
View All

अगली खबर