राष्ट्रीय

हाथरस की घटना पर PM मोदी ने जताया दु: ख, बोले- हम पीड़ितों के संपर्क में हैं

PM Modi: सदन में अपनी बात खत्म करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे दुखद खबर मिली है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई भगदड़ में अनेकों लोगों की दुःखद मृत्यु की जानकारी आ रही है।
less than 1 minute read
• •
Jul 02, 2024
Feature image

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी के हाथरस में हुई घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यूपी में हुई इस घटना पर दु:ख वयक्त करने के साथ ही घायलों की मदद करने के का निर्देश दिया गया है। बता दें कि यूपी में हुए इस भयानक घटना में अब तक 100 से ज्यादा लोगों के मौत की हो गई है।

राज्य सरकार को दिया गया निर्देश-प्रधानमंत्री

सदन में अपनी बात खत्म करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे दुखद खबर मिली है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई भगदड़ में अनेकों लोगों की दुःखद मृत्यु की जानकारी आ रही है। जिन लोगों की इस हादसे में जान गई है, मैं उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। मैं इस सदन के माध्यम से सभी को ये भरोसा देता हूं कि पीड़ितों की हर तरह से मदद की जाएगी।

Updated on:
02 Jul 2024 06:32 pm
Published on:
02 Jul 2024 06:32 pm
Also Read
View All
दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे सौरभ भारद्वाज हिरासत में, बोले- छह दिन पहले मांगी थी अनुमति, फिर क्यों रोका जा रहा?

CJP Mumbai Protest: अभिजीत दिपके की हिरासत की रिपोर्ट को CJP ने बताया फर्जी, 2 अक्टूबर को प्रदर्शन

Delhi Metro Stations Closed: दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट! इन 11 स्टेशनों पर बंद रहेंगे एंट्री-एग्जिट, यहां मिलेगी इंटरचेंज सुविधा

Delhi Section 163: दिल्ली में धारा 163 लागू, 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक; संसद इलाके में बढ़ी सख्ती

धार्मिक कट्टरपंथी था स्मित मच्छार का ओमानी को-पायलट, सऊदी अरब ने दुबई को सौंपा, अब तक जांच में क्या-क्या आया सामने