राष्ट्रीय

Deepfake video से परेशान हैं PM मोदी, बोले- एक वीडियो में मैं गरबा खेल रहा था

PM Modi is troubled by Deepfake video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुुक्रवार को आर्टिफिशियल इंटलीजेंस (AI) के दुरुपयोग को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि मीडिया को इस संकट के बारे में लोगों को शिक्षित करना चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2023, 3:45 PM IST
 PM Modi is troubled by Deepfake video told how video him doing Garba

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर उनके पॉपुलर हो रहे डीप फेक वीडियो को लेकर बड़ा बड़ान दिया है। शुुक्रवार को आर्टिफिशियल इंटलीजेंस (AI) के दुरुपयोग को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि मीडिया को इस संकट के बारे में लोगों को शिक्षित करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने दिवाली के मौके पर लोगों से लोकल फॉर वोकल अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने पर खुशी जताते हुए कहा खुशी व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने आज से शुरु हुए चार दिवसीय छठ पूजा की बधाई दी।

डीप फेक वीडियो के बारे में लोगों को शिक्षित करना जरुरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजीत दिवाली मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहाभारत को 'विकसित भारत' बनाने के अपने संकल्प का भी जिक्र किया और कहा कि ये केवल शब्द नहीं बल्कि जमीनी हकीकत है। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘डीप फेक वीडियो' बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटलीजेंस (AI) के दुरुपयोग करना गलत है।

मीडिया को इस संकट के बारे में लोगों को शिक्षित करना चाहिए। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी ढेरों वीडियो वायरल हो रही हैं जिनमें वो गाना गाते और गरबा खेलते हुए दिखाई देते हैं।

सरकार जारी कर चुकी है नए निर्देश

बता दें कि कुछ हफ्ते पहले ही केंद्र सरकार की इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने 24 घंटे के भीतर डीपफेक कंटेंट को हटाने के लिए फेसबुक इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को सलाह जारी की। सरकार ने साफ कहा है कि ऐसा न करने पर भारतीय कानूनों के तहत आपराधिक और न्यायिक कार्यवाही की जाएगी।

क्या है डीपफेक टेक्नोलॉजी

दरअसल,इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नकली मीडिया बनाने के लिए वीडियो और अन्य डिजिटल कंटेंट में चेहरों की अदला-बदली करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, डीपफेक केवल वीडियो तक ही सीमित नहीं हैं, इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अन्य फेक कंटेट जैसे इमेज, ऑडियो आदि बनाने के लिए भी किया जा सकता है।

छठ पूजा अब राष्ट्रीय त्यौहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि COVID-19 महामारी के दौरान भारत की उपलब्धियों ने लोगों में विश्वास पैदा किया कि देश अब रुकने वाला नहीं है। दिवाली के मौके पर 'वोकल फॉर लोकल' को लोगों का समर्थन मिला है।
उन्होंने यह भी कहा कि छठ पूजा एक 'राष्ट्रीय पर्व' बन गया है और यह बहुत खुशी की बात है।

Published on: