
भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को क्रिकेट विश्व कप के पहले सेमी फाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं, गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच में दूसरा सेमीफाइनल खेला जा रहा है। ऐसे में खबर आ रही है कि 19 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के मैदान पर खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले को देखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी भी पहुंच सकते हैं।
न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंच चुका है भारत
बुधवार को मुंबई के वानखेड़े मुकाबले में खेले गए विश्व कप के पहले फाइनल मैच में भारत न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर फाइनल में पहुंच चुका है। वहीं, आज टीम इंडिया के खिलाड़ी फाइनल खेलने के लिए मुबंई से अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं।
दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है नरेंद्र मोदी स्टेडियम
बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में बना नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है। इस स्टेडियम में 1.32 लाख दर्शकों के बैठने की क्षमता है। फाइनल मैच से पहले यह मैदान भारत बनाम पाक के महामुकाबला में दर्शकों की भीड़ से खचाखच भरा रहा था।
सेमीफाइनल जीत पर PM ने दी थी बधाई
इससे पहले पीएम मोदी ने सेमीफाइनल जीतने पर बधाई देते हुए कहा था कि भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया। टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। उन्होंने लिखा था, 'आज का सेमीफाइनल मैच बेहद स्पेशल है। खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।' शमी की गेंदबाजी को लेकर पीएम ने लिखा था, 'जिस तरह से शमी ने इस गेम और पूरे टूर्नामेंट में अब तक गेंदबाजी की है। वह क्रिकेट लवर्स पीढ़ियों तक याद रखेंगे। बेहतरीन खेल शमी।'
Published on:
16 Nov 2023, 8:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.