
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई मौकों पर बच्चों के साथ खेलते हुए देखा गया है। बच्चे भी प्रधानमंत्री मोदी को अपने पास देखकर खुश हो जाते हैं। बच्चों के साथ मस्ती करते हुए पीएम मोदी अक्सर वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर शेयर करते हैं। ऐसा ही उनका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में वह बच्चों के साथ सिक्के की मदद से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
मेरे युवा दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दिख रहा कि पीएम मोदी कभी बच्चों का सिर लड़ाते हैं तो कभी अपने माथे पर सिक्का चिपकाते दिखाई देते हैं। पीएम मोदी ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "मेरे युवा दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल!" इस वीडियो पर तमाम यूजर्स रिएक्शन भी दे रहे हैं।
बच्चों के सिर से लड़ाया सिर
इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी पहले तो दो बच्चों के सिर से उनका सिर लड़ाते दिखते हैं। उसके बाद वह बच्चों के सामने अपने माथे पर एक रुपये का सिक्का चिपकाते दिखाई देते है। पहले वो बच्चों का आपस में सिर लड़ाते हुए दिखते हैं। फिर अपने माथे पर एक रुपए का सिक्का चिपकाते हैं और अपने सिर पर हाथ मारकर सिक्के को दूसरे हाथ पर गिराते हैं।
पहले भी वायरल हो चुका है वीडियो
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी का बच्चों के साथ इस तरह से वीडियो वायल हुआ हो। इससे पहले भी प्रधानमंत्री कई मौकों पर बच्चों के साथ हंसते और मस्ती करते दिखाई दे चुके हैं। इसी साल राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीन साल पूरे होने के अवसर पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम के उद्घाटन कार्यक्रम में भी पीएम मोदी ने बच्चों से मुलाकात की थी। तब पीएम मोदी ने बच्चों के साथ तस्वीर को एक्स पर साझा करते हुए लिखा था, "मासूम बच्चों के साथ आनंद के कुछ पल! इनकी ऊर्जा और उत्साह से मन उमंग से भर जाता है।"
Published on:
16 Nov 2023, 8:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.