31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनंत सिंह का बड़ा खुलासा! बोले- दुलारचंद यादव की हत्या नीरज कुमार ने करवाई, मुझे फंसाने की रची साजिश

Political Controversy: सुप्रीम कोर्ट से झटका मिलने के बाद अनंत सिंह ने पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दुलारचंद यादव की हत्या के लिए नीरज कुमार पर आरोप लगाया और 1 दिसंबर को सरेंडर करने का ऐलान किया। नीतीश कुमार, ललन सिंह और बिहार की राजनीति पर भी तीखे बयान दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 30 Oct 2026, 2:34 PM IST

Anant Singh-Neeraj Kumar

Anant Singh-Neeraj Kumar (Photo-IANS)

Anant Singh Statement: सुप्रीम कोर्ट के झटके के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। अनंत सिंह 1 दिसंबर को सरेंडर करेंगे। उन्होनें न्यायालय पर पूरा भरोसा जताते हुए बेल मिलने की उम्मीद जताई है। अनंत सिंह ने सबसे बड़ा बयान देते हुए आरोप लगाया कि दुलारचंद यादव की हत्या नीरज कुमार ने करवाई। उन्होंने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। उनके मुताबिक, उनके खिलाफ दर्ज सभी मामले नीरज कुमार ने ही करवाए हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आया बयान

मोकामा विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने पटना हाईकोर्ट से मिली अनंत सिंह की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि हाईकोर्ट ने जमानत देते समय अनंत सिंह के आपराधिक इतिहास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया।

नीतीश कुमार को लेकर क्या बोले अनंत सिंह

नीतीश कुमार को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि अगर नीतीश कुमार ठीक रहते तो ऐसा कुछ नहीं होता। उनका कहना है कि नीतीश कुमार के गड़बड़ाने के बाद ही यह सब हुआ। उन्होंने साफ किया कि अब वे न नीतीश कुमार से मिलेंगे और न ही ललन सिंह से।
अनंत सिंह ने कहा कि नीरज कुमार ने जो कुछ कहा, सरकार और पार्टी ने वही किया। उनका आरोप है कि पूरे घटनाक्रम में नीरज कुमार की भूमिका निर्णायक रही और उसी के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई हुई।

पार्टी का खाता खुलना भी मुश्किल होगा

पार्टी को लेकर तीखा बयान देते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी का खाता खुलना भी मुश्किल होगा। उनके इस बयान से बिहार की राजनीति में बड़ी हलचल मचना तय है। बेटे के चुनाव लड़ने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि उनका मन था कि बेटा चुनाव लड़े, लेकिन अब यह उसकी मर्जी पर निर्भर है। उन्होंने इस फैसले को पूरी तरह बेटे पर छोड़ दिया।

जिसने जुल्म किया, भगवान उसे दिखाएगा

अपनी बात खत्म करते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बड़े भावुक अंदाज में कहा कि उनके साथ जिसने भी जुल्म किया, भगवान उसे दिखाएगा। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और वे कानूनी प्रक्रिया का सामना करेंगे। उन्होनें 1 दिसंबर को सरेंडर करने का ऐलान किया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय