30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंध्र प्रदेश में फिर भारी बारिश का खतरा, 2 नवंबर से कई जिलों में IMD का अलर्ट, यूपी-बिहार में भी बदलेगा मौसम

चक्रवात अर्नब के बाद आंध्र प्रदेश में एक और मौसमी सिस्टम का खतरा मंडरा रहा है। IMD ने 2 और 3 नवंबर को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में भी बारिश की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 31 Oct 2026, 4:00 AM IST

IMD news

AI Image-(ChatGpt)

Weather Alert: आंध्र प्रदेश अभी भी भीषण चक्रवाती तूफान ‘अरनब’ से हुए नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच बंगाल की खाड़ी में एक और मौसमी सिस्टम बन रहा है, जिसके अगले कुछ दिनों में राज्य के तट की ओर बढ़ने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 नवंबर से राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 अक्टूबर को दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के पास कम दबाव का क्षेत्र बना था। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 31 अक्टूबर तक दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसके बाद यह सिस्टम अगले दो दिनों में आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ सकता है।

30 और 31 अक्टूबर को हल्की बारिश, अभी भारी बारिश का अलर्ट नहीं


मौसम विभाग के अनुसार, 30 और 31 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हवा के झोंकों की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इन दोनों दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। 1 नवंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। इस दिन तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों और रायलसीमा के इक्का-दुक्का इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

2 नवंबर से इन जिलों में भारी बारिश की आशंका


2 नवंबर से नए मौसम सिस्टम का असर ज्यादा दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। एनटीआर, कृष्णा, गुंटूर, पलनाडु और बापटला जिलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिम गोदावरी, एलुरु, प्रकाशम, नेल्लोर, तिरुपति, अन्नामय्या, वाईएसआर कडप्पा और नांदयाल जिलों में भी भारी बारिश की आशंका है।

3 नवंबर को भी जारी रह सकता है बारिश का दौर


3 नवंबर को पश्चिम गोदावरी, एलुरु, एनटीआर, कृष्णा, गुंटूर, पलनाडु, बापटला और प्रकाशम जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। नेल्लोर, तिरुपति, अन्नामय्या और वाईएसआर कडप्पा जिलों के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है। इस दिन कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हवा के झोंकों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

यूपी-बिहार में भी बदलेगा मौसम


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नवंबर की शुरुआत में देश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा मौसमी परिस्थितियों के चलते इन क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होने की आशंका है। अचानक होने वाली भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है। इसके अलावा सड़क यातायात भी प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में किसानों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।