राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: तमिलनाडु में चार दिनों तक चुनाव प्रचार करेंगे PM मोदी, 400 पार के नारे को देंगे धार

PM Modi in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए चार दिनों के लिए तमिलनाडु में रहेंगे।
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2024, 3:44 PM IST
  PM Modi will campaign for four days in Tamil Nadu in Lok Sabha Elections 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए चार दिनों के लिए तमिलनाडु में रहेंगे। प्रधानमंत्री 9 से 10 अप्रैल और 13 से 14 अप्रैल तक राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे। पीएम मोदी 9 अप्रैल को वेल्लोर और चेन्नई में होंगे और एनडीए उम्मीदवारों - वेल्लोर के ए.सी. षणमुघम और चेन्नई दक्षिण में तमिलसाई साैंदरराजन के लिए रोड शो करेंगे।

10 अप्रैल को अन्नामलाई के लिए प्रचार करेंगे PM

10 अप्रैल को, प्रधानमंत्री केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन के लिए नीलगिरी में एक मेगा रोड शो में भाग लेंगे। उसी दिन, प्रधानमंत्री भाजपा के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई के लिए प्रचार करने को कोयंबटूर में एक रैली को संबोधित करेंगे।

14 अप्रैल को राधिका सरथकुमार के लिए करेंगे प्रचार

दूसरे दौर के चुनाव प्रचार के तहत, पीएम मोदी 13 अप्रैल को पेरम्बल्लूर पहुंचेंगे। वह एनडीए उम्मीदवार टी.आर. परिवेन्धर के लिए पेरम्बल्लूर में एक रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को विरुधुनगर लोकसभा सीट पर एक रैली में भाग लेंगे, जहां दक्षिण भारतीय फिल्मों की स्टार, राधिका सरथकुमार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। विरुधुनगर उन सीटों में से एक है जिन पर कोयंबटूर, कन्याकुमारी और तिरुनेलवेली के साथ भाजपा को जीत की उम्मीद है।

चुनावी तारीखों पर एक नजर

निर्वाचन आयोग 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में कराएगा। वहीं, मतगणना चार जून को होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसके साथ ही सरकार ऐसा कोई नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी, जो मतदाताओं के फैसले को प्रभावित कर सके। पहला चरण- 19 अप्रैल, दूसरा चरण- 26 अप्रैल, तीसरा चरण- 7 मई, चौथा चरण- 13 मई , पांचवां चरण- 20 मई, छठा चरण- 25 मई, सातवां चरण- 1 जून को है. मतगणना 4 जून को होगी।

Updated on:
3 Apr 2024, 3:44 PM IST
Published on: