राष्ट्रीय

प्री-मानसून की रफ्तार बरकरार: अगले 72 घंटे जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश में प्री-मानसून की रफ्तार बरकरार है। ऐसे में मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Mar 25, 2026
IMD issues heavy rain alert

प्री-मानसून (Pre-Monsoon) की एंट्री के बाद से देश में मौसम का मिज़ाज बदल गया है। 2025 में मानसून का सीज़न शानदार रहा और इस दौरान पूरे देश में बेहतरीन बारिश हुई। कई राज्यों में तो इतनी बारिश हुई कि पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए। मानसून के बाद भी देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला खत्म नहीं हुआ। अब 2026 में प्री-मानसून के आने और रफ्तार पकड़ने के बाद से कई राज्यों में बारिश फिर शुरू हो गई है। देश में प्री-मानसूनकी रफ्तार बरकरार है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में प्री-मानसून की रफ्तार बरकरार है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान के कई जिलों में अगले 72 घंटे भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जिलों में हल्की बारिश का भी अलर्ट है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बिजली गरजने और तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज?

देश की राजधानी दिल्ली में भी प्री-मानसून की रफ्तार बरकरार है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि दिल्ली में अगले 72 घंटे जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में प्री-मानसून की रफ्तार बरकरार है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, माहे, पुडुचेरी, यनम, कराईकल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, मेघालय, नागालैंड, असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा और मिज़ोरम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे कई जिलों में हल्की-रिमझिम बारिश का भी अलर्ट है। इस दौरान कई जिलों में बिजली गरजने, तेज़ हवा चलने, धूलभरी आंधी चलने और कुछ जिलों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

Also Read
View All

अगली खबर