राष्ट्रीय

प्री-मानसून पकड़ेगा रफ्तार: अगले 72 घंटे होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का इन राज्यों के लिए अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश में प्री-मानसून रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है जिससे मौसम भी बदलेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे कई राज्यों में भारी बारिश होगी।

2 min read
Apr 03, 2026
IMD issues Heavy Rain Alert

प्री-मानसून (Pre-Monsoon) को देश में दस्तक दिए हुए कुछ समय हो चुका है और इसका असर भी दिख रहा है। मानसून (Monsoon) का 2025 सीज़न काफी शानदार रहा था और इस दौरान देशभर में बेहतरीन बारिश हुई। कई राज्यों में तो रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई जिससे मौसम भी सुहावना रहा। मानसून 2025 सीज़न इतना अच्छा रहा कि इसके बाद भी देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला 2026 में भी बना हुआ है। अब देश में प्री-मानसून रफ्तार पकड़ेगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

◙ उत्तरपश्चिम भारत

उत्तरपश्चिम भारत में प्री-मानसून रफ्तार पकड़ेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह भारी बारिश, तो कई जगह हल्की बारिश होगी। कई जगह भारी बारिश, तो कई जगह हल्की बारिश होगी। इस दौरान कई जगह 30-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

◙ पूर्वी और मध्य भारत

पूर्वी और मध्य भारत में भी प्री-मानसून रफ्तार पकड़ेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है कि मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई जिलों में तेज़ हवा चलने और धूल भरी आंधी चलने का भी अलर्ट है।

◙ दक्षिण भारत

दक्षिण भारत में भी प्री-मानसून रफ्तार पकड़ेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, माहे, पुडुचेरी, यनम, रायलसीमा और कराईकल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

◙ पश्चिम भारत

पश्चिम भारत में भी प्री-मानसून रफ्तार पकड़ेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, कोंकण और गोवा में जोरदार बारिश होगी। इस दौरान तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

◙ उत्तरीपूर्व भारत

उत्तरीपूर्व भारत में भी प्री-मानसून रफ्तार पकड़ेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिज़ोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में भारी बारिश होगी। इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

Also Read
View All

अगली खबर