राष्ट्रीय

प्री-मानसून लेगा ट्विस्ट: 7, 8, 9 और 10 अप्रैल को होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का इन राज्यों के लिए अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश में प्री-मानसून ट्विस्ट लेने वाला है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कई राज्यों में 7, 8, 9 और 10 अप्रैल को भारी बारिश होगी।

2 min read
Apr 06, 2026
Heavy Rain Alert issued by IMD

प्री-मानसून (Pre-Monsoon) ने जब से देश में दस्तक दी है, अपना असर दिखा रहा है और बादल बरस रहे हैं। 2025 में मानसून (Monsoon) के सीज़न में देशभर में शानदार बारिश देखने को मिली और पूरा सीज़न ही बेहतरीन रहा। 2025 में मानसून के सीज़न के बाद भी बारिश का सिलसिला बना रहा। 2026 में भी अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है और प्री-मानसून के आने से ऐस दिख भी रहा है। देश में अब प्री-मानसून ट्विस्ट लेगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में 7, 8, 9 और 10 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

केरल में कैसा रहेगा मौसम?

मानसून ने 2025 में भी हर साल की तरह देश में सबसे पहले केरल में ही दस्तक दी थी और उसके साथ ही बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ था, वो अभी भी जारी है। केरल में भी प्री-मानसून असर दिखा रहा है और अब प्री-मानसून ट्विस्ट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 7, 8, 9 और 10 अप्रैल को केरल में भारी बारिश होगी। इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

राजस्थान में मौसम का कैसा रहेगा मिज़ाज?

प्री-मानसून राजस्थान में भी असर दिखा रहा है और अब राज्य में प्री-मानसून ट्विस्ट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 7, 8, 9 और 10 अप्रैल को राजस्थान में कई जगह भारी बारिश तो कई जगह हल्की-मध्यम बारिश होगी। इस दौरान 30-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने की भी संभावना है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

देश के कई राज्यों में प्री-मानसून ट्विस्ट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 7, 8, 9 और 10 अप्रैल को दिल्ली, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़, विदर्भ, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, कोंकण, गोवा, मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिज़ोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, माहे, पुडुचेरी, यनम, रायलसीमा और कराईकल में भारी बारिश होगी।

हल्की-मध्यम बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 7, 8, 9 और 10 अप्रैल को उत्तरपश्चिम भारत, पूर्वी और मध्य भारत, पश्चिम भारत, उत्तरीपूर्व भारत और दक्षिण भारत में कई जगह हल्की-मध्यम बारिश का भी अलर्ट है। इस दौरान तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने, बिजली गरजने और कुछ जगह ओलावृष्टि की भी संभावना है।

Also Read
View All

अगली खबर