6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल में 1 करोड़ घुसपैठियों की हुई पहचान, सत्ता में आए तो सील करेंगे सीमा- दिलीप घोष

दिलीप घोष ने भाजपा के स्थापना दिवस पर टीएमसी को बिना संगठन वाली 'पैसे की पार्टी' बताते हुए दावा किया कि अब बंगाल की जनता बदलाव चाहती है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ankit Sai

Apr 06, 2026

Dilip Ghosh

दिलीप घोष (IANS)

BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने पार्टी की कार्यशैली, संगठन और भविष्य की योजनाओं को देशहित में बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश सेवा का एक माध्यम है, जहां वे लोग जुड़ते हैं जो राष्ट्र के लिए कुछ करने का जज्बा रखते हैं।

एक करोड़ घुसपैठियों की पहचान

भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, भाजपा की कार्यप्रणाली अपने आप में एक अध्ययन का विषय है। उन्होंने दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का उल्लेख करते हुए कहा कि उसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। भाजपा की कार्य पद्धति दुनिया के लिए एक मिसाल है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि पार्टी के लाखों-करोड़ों कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल में घुसपैठ के मुद्दे पर बोलते हुए घोष ने दावा किया कि एक करोड़ से अधिक अवैध घुसपैठियों की पहचान की जा चुकी है और उन्हें हटाने की प्रक्रिया जारी है।

सिर्फ पैसे से नहीं चलती पार्टी, संगठन जरूरी

उन्होंने कहा कि पूरे पश्चिम बंगाल और देश में इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, लेकिन इसे और तेज करने की जरूरत है। सीमाओं को पूरी तरह सील करना बेहद आवश्यक है और भाजपा के सत्ता में आने पर यह उनकी पहली प्राथमिकताओं में शामिल होगा। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर निशाना साधते हुए दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि पार्टी के पास केवल पैसा है, जबकि उसका कोई मजबूत संगठन या स्पष्ट कार्यप्रणाली नहीं है। राज्य की पुलिस को भी बदलाव का आभास हो चुका है और वे भविष्य को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरत रही हैं।

15 साल में पिछड़ा, अब बदलेगा बंगाल

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता का हाल बेहाल है, इसलिए जनता भाजपा को लाने जा रही है, जनता को भी पता है कि कौन सी पार्टी उसका विकास कर सकती है। दिलीप घोष ने कहा कि खड़गपुर सहित पूरे बंगाल की जनता पिछले कई सालों से बदलाव की उम्मीद कर रही है। पिछले 15 साल राज्य के लिए बेहद खराब रहे हैं और बंगाल हर क्षेत्र में पिछड़ गया है। अब जनता बदलाव के मूड में है और भाजपा ही एकमात्र विकल्प बनकर उभर रही है।