
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी
RG Kar Case: कोलकाता के RG Kar अस्पताल में 2024 में हुई ट्रेनी डॉक्टर की रेप और मर्डर की घटना ने पहले ही राज्य की राजनीति को झकझोर दिया था। इस मामले को लेकर लगातार आरोप-प्रत्यारोप और विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं। अब इस केस से जुड़ी पीड़िता की मां के एक कथित बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में सामने आए एक कैंपेन वीडियो में उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक और आक्रामक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद राजनीतिक माहौल और ज्यादा गरम हो गया है।
वीडियो में पीड़िता की मां, जो अब भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कई आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, उन्होंने कहा, 'जैसे मेरी बेटी के बाल पकड़कर घसीटते हुए पीट-पीटकर मार डाला गया, वैसे ही मैं उसके बाल पकड़कर उसे घुमाऊंगी। अगर मैं मुख्यमंत्री से मिली, तो या तो उसे जेल में डालूंगी या नाली में फेंककर उसकी पिटाई करूंगी।' इस बयान के सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया है।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि ऐसे बयान चुनावी माहौल को बिगाड़ सकते हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि वह इस बयान को संज्ञान में लेते हुए संबंधित उम्मीदवार के खिलाफ कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई करे।
इस पूरे विवाद पर बीजेपी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, अम्मीदवार के पति ने कहा कि यह बयान गुस्से और भावनात्मक स्थिति में दिया गया था। उनका कहना है कि परिवार को अभी तक किसी औपचारिक शिकायत की जानकारी नहीं है। वहीं, पीड़िता की मां ने पहले भी राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और अपनी बेटी की मौत के लिए सीधे मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है।
Published on:
06 Apr 2026 07:44 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
