1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tamil Nadu Politics: क्या BJP छोड़ेंगे के. अन्नामलाई? नई पार्टी की चर्चाओं ने पकड़ा जोर

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के नई राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलें तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर समर्थक संभावित पार्टी नाम और झंडे साझा कर रहे हैं, हालांकि भाजपा ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि अन्नामलाई को जल्द राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी मिल सकती है।

2 min read
Google source verification
Tamil Nadu Politics

अन्नामलाई के बीजेपी छोड़ने की अटकलें तेज (Photo-IANS)

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में इन दिनों बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।  विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था। अब इसके बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि अन्नामलाई जल्द ही अपनी नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च कर सकते हैं। 

समर्थकों ने पार्टी का नाम शेयर करना किया शुरू

दरअसल, प्रदेश में यह चर्चा पहले भी समय-समय पर सामने आती रही है, लेकिन हाल के दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके समर्थकों ने संभावित पार्टी के नाम और झंडे के डिजाइन तक शेयर करने शुरू कर दिए हैं। कुछ समर्थकों का दावा है कि नई पार्टी को लेकर जून महीने में बड़ा ऐलान हो सकता है।

मन की बात कार्यक्रम को लेकर नहीं किया पोस्ट

बता दें कि अटकलों को हवा अन्नामलाई के कुछ हालिया बयानों से भी मिली है। उन्होंने सीबीएसई द्वारा कक्षा 9 से तीन-भाषा नीति लागू किए जाने के फैसले की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी। इसके अलावा उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर कोई पोस्ट नहीं किया।

गठबंधन से खुश नहीं थे अन्नामलाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्नामलाई भाजपा और एआईएडीएमके के बीच 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए दोबारा गठबंधन किए जाने के फैसले से खुश नहीं थे। हालांकि बाद में उन्होंने पार्टी नेतृत्व का समर्थन किया और एनडीए के लिए सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार किया।

पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई जुलाई 2021 में मात्र 37 वर्ष की उम्र में तमिलनाडु भाजपा के सबसे युवा प्रदेश अध्यक्षों में शामिल हुए थे। वह 2025 तक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने रहें।

एआईएडीएमके के साथ भाजपा का गठबंधन टूटने के बाद वह लगातार उसके नेतृत्व के आलोचक रहे थे, जिसके चलते गठबंधन की वापसी के समय उनके रुख पर भी चर्चा हुई थी।

बीजेपी ने अटकलों को किया खारिज

हालांकि बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि अन्नामलाई भाजपा छोड़ रहे हैं या नई पार्टी बनाने की तैयारी कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उन्हें जल्द ही संगठन में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग