राष्ट्रीय

‘विदेशी मदद से बने प्रधानमंत्री और उसी के सहारे हैं पद पर’, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर आरोप

Rahul Gandhi Statement: राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पीएम मोदी पर विदेशी मदद से सत्ता में आने और बने रहने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती भी दी।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2026, 5:53 PM IST
Rahul Gandhi news
राहुल गांधी(फोटो-ANI)

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने पीएम मोदी पर विदेशी मदद के सहारे सत्ता तक पहुंचने और उसे बनाए रखने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती भी दी है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मिस्टर मोदी, देश से झूठ बोलना बंद कीजिए। आप विदेशी मदद की वजह से प्रधानमंत्री बने और विदेशी मदद की वजह से ही पद पर बने हुए हैं।' उन्होंने आगे आरोप लगाया कि भारत की वित्तीय व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के नियंत्रण और समर्थन पर निर्भर है। राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म प्रधानमंत्री का पूरा समर्थन करते हैं।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी खुली बहस की चुनौती


राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को किसी भी मंच पर और किसी भी समय खुली बहस करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो उन्हें इस बहस में शामिल होना चाहिए। राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री इस चुनौती को स्वीकार नहीं करेंगे, क्योंकि उन्हें इस बात का डर है कि राहुल गांधी उनके बारे में क्या जानते हैं।

रामलीला मैदान की रैली में भी साधा था निशाना


इससे एक दिन पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली के दौरान भी राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा था। रैली में राहुल गांधी ने दावा किया था कि ज्ञानेश कुमार के बिना नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और अमित शाह गृह मंत्री नहीं बन पाते। उन्होंने कहा था कि ज्ञानेश कुमार पद से हटेंगे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि अमित शाह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाने वाले, लेकिन उनका कहना है कि मोदी कहीं नहीं जा सकते। उनके ये बयान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच आए थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी रैली में केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधा था।

Updated on:
2 Nov 2026, 5:53 PM IST
Published on: