राष्ट्रीय

‘पाकिस्तान के साथ PoK के अलावा किसी और मुद्दे पर नहीं होगी बातचीत’ कारगिल दिवस पर राजनाथ सिंह का बयान

kargil diwas: कारगिल विजय दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा- भारत हर दिन प्रगति कर रहा है, उधर पाक आतंक फैला रहा है।
2 min read
Jul 26, 2026
Rajnath Singh News
कारगिल विजय दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। (फोटो- X/Rajnath Singh)

लद्दाख के द्रास में 27वें कारगिल विजय दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने खुलकर कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत सिर्फ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) पर ही होगी, जो भारत का अभिन्न अंग है और गैरकानूनी तरीके से कब्जाया गया है।

रक्षा मंत्री ने सबसे पहले कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अपने भाषण में उन्होंने कहा- 27 साल पहले पाकिस्तान ने धोखे से हमारी पहाड़ियों पर कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन हमारे जवानों के हौसले को नहीं समझ पाया।

आज भी हमारे जवानों में वही जज्बा- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि उस वक्त भारतीय सैनिक न सिर्फ पहाड़ चढ़े, बल्कि इंसानी हिम्मत की हर सीमा पार कर गए। आज भी वही जज्बा कायम है। रक्षा मंत्री ने भारत और पाकिस्तान के रास्तों की तुलना करते हुए साफ कहा कि दोनों देशों की दिशाएं पूरी तरह अलग हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा- भारत नवाचार, स्टार्टअप, सेमीकंडक्टर, स्पेस मिशन और डेटा सेंटर बना रहा है। दुनिया को सॉफ्टवेयर और UPI जैसी सुविधाएं दे रहा है। वहीं पाकिस्तान आतंक के नए तरीके ढूंढ रहा है।

पाक बॉर्डर पर भेज रहा आतंकवादी

राजनाथ सिंह ने कहा- भारत जहाज बना रहा है तो पाक आतंक की साजिशें रच रहा है। भारत स्पेस में सैटेलाइट भेज रहा है तो पाक बॉर्डर पर आतंकवादी भेज रहा है। भारत डेटा सेंटर बना रहा है तो पाक रेडिकलाइजेशन सेंटर चला रहा है।

राजनाथ सिंह ने आगे बताया कि पाकिस्तान में आतंक अब सरकारी नीति का हिस्सा बन गया है। वहां सेना और उग्रवादियों के बीच का फ़र्क पूरी तरह खत्म हो गया है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने साफ कर दिया है कि आतंकवादी और उन्हें सपोर्ट करने वाली सरकार को अलग-अलग नहीं देखा जाएगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर पाकिस्तान भारत की प्रगति में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेगा तो भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सैनिकों का जोश देखकर गर्व- राजनाथ सिंह

द्रास के कारगिल वॉर मेमोरियल पर मौजूद सैनिकों के बीच खड़े होकर राजनाथ सिंह का मन गर्व से भर गया। उन्होंने कहा कि कारगिल भारत माता का अनमोल रत्न है। यहां खड़े होकर सैनिकों का जज्बा देखना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

Updated on:
26 Jul 2026 10:45 am
Published on:
26 Jul 2026 10:45 am
Also Read
View All
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के जश्न में उमर खालिद के समर्थन का मामला, पणजी में 2 युवक हिरासत में

Kargil Vijay Diwas: जब अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था- पाकिस्तान कल का सूरज नहीं देख पाएगा, नवाज शरीफ के छूट गए थे पसीने

Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों की ऐतिहासिक जीत, अब NTA पर बैन और सख्त कानून की मांग: NSUI

‘उन लोगों से माफी मांगता हूं, जिन्हें धन्यवाद नहीं कह पाया’, CJP प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद अभिजीत दीपके ने जारी किया नया वीडियो

Delhi Metro के सभी स्टेशन यात्रियों के लिए फिर से खुल गए, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आया गृह मंत्री अमित शाह का बयान