25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते’, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद चर्चा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पुराना बयान

Rajnath Singh: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 2015 का पुराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jul 25, 2026

Dharmendra Pradhan Resignation

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(फोटो-ANI)

Rajnath Singh Viral Statement: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 2015 का एक पुराना बयान फिर चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में राजनाथ सिंह कहते नजर आते हैं कि 'मंत्रियों के त्यागपत्र नहीं होते हैं भैया, ये UPA सरकार नहीं है, NDA सरकार है।' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इस बयान को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पुराना वीडियो वायरल

मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार (25 जुलाई) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर 24 जून 2015 की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री और वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहते दिखाई देते हैं, 'मंत्रियों के त्यागपत्र नहीं होते हैं भैया, ये UPA सरकार नहीं है, NDA सरकार है।'

NEET विवाद और बढ़ते दबाव के बीच लिया फैसला

देशभर में NEET परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के आरोपों को लेकर कई दिनों से छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी था। विपक्षी दल भी लगातार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के साथ-साथ एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। उन्होंने शुक्रवार (24 जुलाई) को अपना अनशन समाप्त किया। इसके बाद से ही शिक्षा मंत्री के भविष्य को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई थीं।

सरकार ने NTA कर्मचारियों पर भी की कार्रवाई

छात्रों के विरोध और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार रात नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के 47 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की। सरकार का कहना था कि परीक्षा प्रक्रिया में जवाबदेही तय करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

2018 में भी हुआ था केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा

धर्मेंद्र प्रधान से पहले मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर ने 17 अक्टूबर 2018 को विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने MeToo अभियान के दौरान लगे आरोपों के बाद पद छोड़ा था। अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनाथ सिंह का 2015 का बयान फिर से राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग

CJP Protest