राष्ट्रीय

दिल्ली में ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ का शक्ति प्रदर्शन, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक बदला प्रदर्शन का ठिकाना

पुलिस ने रामलीला मैदान में अधिकतम 500 लोगों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए NOC दी है, जबकि जंतर-मंतर पर अनुमति से इनकार किया गया था।
2 min read
Reservation Hatao Andolan Delhi
जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों की भीड़, photo credit: RHA X account

Reservation Hatao Andolan: नई दिल्ली में 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' (RHA) के बैनर तले जातिगत आरक्षण और यूजीसी के कुछ नियमों के विरोध में भारी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए हैं। शुरुआत में पुलिस ने प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं देने की बात कही थी, लेकिन सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बीच प्रदर्शन जारी है। जंतर मंतर पर देर शाम तक भी सैकड़ों प्रदर्शनकारी विरोध स्थल पर डटे हुए हैं।

ये हैं प्रमुख मांगें

आंदोलनकारियों की जातिगत आरक्षण को समाप्त कर उसे आर्थिक आधार पर लागू करने की प्रमुख मांग है। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के संपन्न परिवारों या अधिकारियों के बच्चों को आरक्षण के दायरे से बाहर करने और यूजीसी के कुछ नए प्रावधानों को वापस लेने की भी मांग है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन डिजिटल अभियान

"रिज़र्वेशन हटाओ आंदोलन" डिजिटल अभियान के तौर पर शुरू हो रहा है। यह एक इंस्टाग्राम-आधारित पेज है, जिसे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले विरोध-प्रदर्शन के पैटर्न पर शुरू किया गया है। इस कैंपेन के इंस्टाग्राम पर 56 लाख (5.6 मिलियन) फॉलोअर्स बताए गए हैं।

ये हैं प्रमुख मांगें

आंदोलनकारियों की जातिगत आरक्षण को समाप्त कर उसे आर्थिक आधार पर लागू करने की प्रमुख मांग है। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के संपन्न परिवारों या अधिकारियों के बच्चों को आरक्षण के दायरे से बाहर करने और यूजीसी के कुछ नए प्रावधानों को वापस लेने की भी मांग है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

दिल्ली पुलिस ने दी एनओसी

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट) के कार्यालय से जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की NOC की खबरों का खंडन किया था, जिनमें कहा गया था कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत दे दी गई है। पुलिस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर जारी एक बयान में कहा, "जंतर-मंतर पर किसी भी तरह के प्रदर्शन, जुलूस, रैली या सभा के लिए कोई इजाजत नहीं दी गई है।"

प्रदर्शन स्थल में बदलाव का आरोप

RHA ने X पर लिखा कि जंतर-मंतर के लिए एक महीने पहले ही इजाजत मांगी गई थी। लेकिन विरोध वाले दिन अचानक जगह बदलकर रामलीला मैदान कर दी गई और लोगों की संख्या 500 तय कर दी गई। आप सिर्फ जगह नहीं बदल रहे हैं, बल्कि किसी तरह आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।

Updated on:
21 Aug 2026 06:31 pm
Published on:
21 Aug 2026 06:30 pm
Also Read
View All
छात्रों के लिए फिर सड़क पर उतरेंगे तेजस्वी यादव, बोले- लोकतंत्र में जनता मालिक है, जरूरत पड़ी तो लाठी भी खाएंगे

CJP टीम पर कथित हमले से राजस्थान में सियासी घमासान, कांग्रेस का आरोप- सच्चाई पर्दे में छिपा रही सरकार

सीएम रेवंत रेड्डी को क्यों नहीं मिली अमेरिकी दौरे की मंजूरी? भाजपा नेता ने कहा- वे देश विरोधी लोगों से मिलने वाले थे

राहुल गांधी के इवेंट के लिए इन्फ्लुएंसर को 25000? बीजेपी ने वीडियो किया जारी, कांग्रेस पर पैसे देकर भीड़ जुटाने का लगाया आरोप

स्मृति ईरानी को बीजेपी नेता ने शूटिंग करते देखा और तय कर लिया कि इसे पार्टी में लाना है