Fire In INS Brahmaputra : भारतीय नौसेना ने बताया कि इस घटना के मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं और नाविक की तलाश की जा रही है.
Fire In INS Brahmaputra: भारतीय नौसेना के युद्धक जहाज INS ब्रह्मपुत्र में 21 जुलाई को भीषण आग लग गई। इस आग में एक नाविक लापता हो गया और जहाज बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। भारतीय नौसेना ने बताया है कि सबसे पहले जहाज में आग लगी इसके बाद यह धीरे धीरे एक तरफ झुकता गया। आग बुझाए जाने के बाद भी यह युद्धक जहाज अभी भी उसी तरह से ही खड़ा है।
भारतीय नौसेना प्रवक्ता ने बताया है कि मरम्मत के लिए यह जहाज मुंबई डॉकयार्ड ले जाया जा रहा था। इसी समय जहाज में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसके बाद 22 जुलाई सुबह तक इस आग पर डॉकयार्ड में मौजूद अन्य जहाजों के अग्निशामकों की मदद से आग को बुझा दिया गया। इस अग्निकांड में एक नाविक गायब है। उसका पता लगाया जा रहा है।
भारतीय नौसेना प्रवक्ता ने बताया है कि आग के बाद जहाज को सीधा खड़ा करने की कोशिश की जा रही है लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। इस समय यह बेहद गंभीर रूप से झुका हुआ है। यह एक तरफा टिका हुआ है। दुर्घटना की जांच के लिए भारतीय नौ सेना ने आदेश जारी कर दिए हैं।