राष्ट्रीय

Cold Wave: उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में कड़ाके की ठंड, कई राज्यों में कोल्ड वेव अलर्ट

देश के उत्तरी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप जारी है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में तेज गिरावट आई है, जबकि कई राज्यों में कोल्ड वेव, कोल्ड डे और घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। ठंडी हवाओं और कम दृश्यता के कारण जनजीवन व यातायात प्रभावित हो रहा है।

less than 1 minute read
Dec 27, 2025
सुबह घने कोहरे के बीच नई दिल्ली में फुटपाथ पर चलते लोग। (फोटो- ANI)

Cold Wave Alert: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर चलने के कारण देश के उत्तरी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार समेत कई राज्यों में कोल्ड वेव, कोल्ड डे और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

आगामी कई दिन तक भारी शीतलहर का मौसम बना रहेगा। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तरप्रदेश, बिहार मेंं चार दिन के लिए सर्दी का ऑरेंज अलर्ट व कुछ क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड, हिमाचल के न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई हैं, यहां बारिश और बर्फबारी की चेतावनी है। राजधानी दिल्ली में ठंडी हवाएं चलने कोहरे का प्रभाव कम होगा, लेकिन ठिठुरन बनी रहेगी।

राजस्थान में न्यूनतम तापमान कम होने से बीती रात से शुक्रवार सुबह तक फतेहपुर (1.6 डिग्री सेल्सियस), माउंट आबू (1.0 डिग्री सेल्सियस) और नागौर (1.8 डिग्री सेल्सियस) सबसे ठंडे रहे। सीकर में बर्फ की पतली परत जमी और फसलों पर पाला पड़ा। मध्य प्रदेश में कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 3.6 डिग्री तक गिरा। अगले 2-3 दिनों तक भीषण ठंड और नए साल तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।

IMD के अनुसार मध्यप्रदेश के 11 जिलों में अगले 3-4 दिनों तक शीतलहर का अलर्ट है। छत्तीसगढ़ के उत्तरी भागों हल्के कोहरे के साथ ठंडी हवाओं से सर्दी ज्यादा रहेगी। उत्तर प्रदेश में कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या समेत कई जिलों में घना कोहरा छा रहा है। शुक्रवार को विजिबिलिटी कम होने से रेल और हवाई यात्रा प्रभावित हुई। यहां 27 दिसंबर को कोहरा और बढ़ेगा।

Published on:
27 Dec 2025 02:03 am
Also Read
View All

अगली खबर