राष्ट्रीय

‘मैंने ही मूसेवाला की हत्या की है’, अब AIMIM प्रदेश अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

Sidhu Moosewala Mrder: सिद्धू मूसेवाला की हत्या का दावा करने वाले एक अज्ञात व्यक्ति ने AIMIM के गुजरात अध्यक्ष साबिर काबलीवाला को जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले को दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jun 2022, 3:12 PM IST
Sidhu moosewala murder threat call AIMIM Gujarat President Sabir Kabliwala
Sidhu moosewala murder threat call AIMIM Gujarat President Sabir Kabliwala

पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से आए दिन किसी न किसी दिग्गज को जान से मारने की धमकियाँ देने के मामले सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी के बाद अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के गुजरात अध्यक्ष साबिर काबलीवाला को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने दावा किया है कि उसी ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की है। ये धमकी कॉल पर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, AIMIM के गुजरात अध्यक्ष साबिर काबलीवाला को आज एक धमकी भरी कॉल आई। धमकी देने वाले ने कहा, "मैंने ही मूसेवाला की हत्या की थी। अब तुम्हारी बारी है। अपनी जान बचानी है तो बैग भरकर पैसे देने होंगे।" इस धमकी के बाद साबिर काबलीवाला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और मामला दर्ज करवा दिया है। अब साइबर एक्स्पर्ट्स आरोपी के स्थान और अन्य जानकारियाँ निकालने में जुटी है। पूर्व कांग्रेस नेता साबिर काबलीवाला AIMIM की गुजरात इकाई के अध्यक्ष हैं।

पंजाब के व्यापारियों को भी धमकी
इससे पहले पंजाब के मनसा के 4 व्यापारियों को जान से मारने की धमकी दी गति है। मनसा पुलिस शिकायत दर्ज कर जांच कर रही है। हालांकि, धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बताए जा रहे हैं। बता दें कि कि इसी गैंग ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। पंजाब पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है।

Updated on:
15 Jun 2022, 3:12 PM IST
Published on: