
Kejriwal Punjab visit Pro khalistani slogans Jalandhar shakti peethi
Punjab Jalandhar: इन दिनों खालिस्तानी समर्थक पंजाब में काफी सक्रिय हो गए हैं। ये कभी नारेबाजी करते हैं तो कभी प्रोटेस्ट और कभी कभी आपत्तिजनक शब्द दीवारों पर लिख रहे हैं। आज दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान जालंधर के दौरे से पूर्व भी इनकी शर्मनाक करतूत सामने आई है। इन खालिस्तानी समर्थकों दीवारों पर नारेबाजी की है और आपत्तिजनक शब्द भी लिखे हैं। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें कि अरविन्द केजरीवाल भगवंत मान के साथ जालंधर पहुँच चुके हैं। इसके बाद दोनों ने दिल्ली एयरपोर्ट के लिए पंजाब सरकार की वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है।
क्या है मामला?
दरअसल, जालंधर के तलब के पास देवी के शक्ति पीठ के पास की दीवारों पर खालिस्तानी समर्थक नारे लिखे गए थे। इसके अलावा कुछ आपत्तिजनक शब्द भी दीवारों पर लिखे गए थे। इसमें दोनों मुख्यमंत्रियों को सीधे चुनौती दी गई है। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँच पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और इसके पीछे शामिल गुनाहगारों को ढूँढना शुरू कर दिया है।
पुलिस अधिकारी ने इस मामले पर कहा, "कुछ लोग पंजाब में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि भड़काऊ नारे लिखने वालों का पता चल सके।"
इसके साथ ही जानकारी दी कि राज्य की सुरक्षा एजेंसियां अभी अलर्ट मोड में हैं और हरकत पर नजर बनाए हुए हैं। राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और टाइट कर दिया गया है।
रूपनगरऔर फरीदकोट में भी इस तरह की घटना आ चुकी है सामने
बता दें कि ये तीसरी बार है जब पंजाब में इस तरह की घटना सामने आई है। इससे पहले रूपनगर में DC और SSP के ऑफिस के बाहर खालिस्तानी समर्थकों ने इस तरह के नारे लिखे थे। इसी तरह की घटना पंजाब के फरीदकोट के जस्टिस और रेलवे के DRM के घर के बाहर भी देखने को मिली थी।
यह भी पढ़े- पंजाब में अब ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करना होगा आसान, CM मान ने पोर्टल किया लॉन्च
Updated on:
15 Jun 2022, 1:22 PM IST
Published on:
15 Jun 2022, 1:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.