30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब में अब ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करना होगा आसान, CM मान ने पोर्टल किया लॉन्च

Online driving License Portal: पंजाब सरकार ने आज राज्य की जनता के लिए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा और आसान कर दी है। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 14 Jun 2022, 4:43 PM IST

Punjab CM Bhagwant Mann launches portal for Online driving License

Punjab CM Bhagwant Mann launches portal for Online driving License

पंजाब की जनता के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना और आसान हो जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब की जनता के लिए ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस पोर्टल लॉन्च किया है। अब कोई भी कंप्यूटर, मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर एक क्लिक में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकता है।

ये एक ऐतिहासिक कदम है
सीएम भगवंत मान ने नया पोर्टल www.sarathi.parivahan.gov.in लॉन्च किया और कहा, "ये एक ऐतिहासिक कदम है जिससे लोगों का समय, पैसा और एनर्जी सभी बचेंगे और घर बैठे ही लोग अपनी इच्छा अनुसार लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।"

RTA कार्यालयों में जाने की झंझट खत्म
सीएम मान ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि 'वर्ष 2021-22 में 5.21 लाख आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया था। अब इस ऑनलाइन सुविधा के शुभारंभ के साथ 5 लाख से अधिक आवेदकों को बिना रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) कार्यालय जाने का झंझट नहीं होगा।'

यह भी पढ़े- जनता नहीं, पंजाब के सरकारी विभाग हैं बिजली बिल न भरने वाले डिफाल्टर, 2,366 करोड़ रुपए है बकाया

सेवा केंद्रों पर सुविधा जारी रहेगी
सीएम मान ने कहा कि ये पोर्टल न केवल लोगों के लिए सुविधाजनक है, बल्कि भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में अहम भी है। हालांकि, सेवा केंद्रों में भी लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा रहेगी। ऑनलाइन के अलावा कोई व्यक्ति चाहे तो सेवा केंद्रों में जाकर भी अप्लाइ कर सकता है।

कैसे कर सकते हैं आवेदन?
सीएम मान ने कहा कि www.sarathi.parivahan.gov.in पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति अपना आधार कार्ड अपलोड करना होगा और फिर वो लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन टेस्ट में पास होने के बाद उसे तुरंत लाइसेंस के लिए अप्रूवल मिल जाएगा। इसके बाद आवेदक लाइसेंस डाउनलोड कर उसका प्रिंट ले सकता है।

सीएम मान ने कहा कि इस सुविधा से उन लोगों का कीमती समय बचेगा जिन्हें अपना लाइसेंस पाने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है।

यह भी पढ़े- पंजाब की खरड़ कोर्ट ने कैबिनेट मंत्री Kuldeep Dhaliwal को जारी किया समन, 25 जुलाई को पेश होने के निर्देश

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय