राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की बड़ी सिफारिश, जस्टिस शील नागू समेत 5 नाम केंद्र को भेजे, सीनियर एडवोकेट वी. मोहना भी शामिल

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने जस्टिस शील नागू, जस्टिस श्री चंद्रशेखर, जस्टिस संजीव सचदेवा, जस्टिस अरुण पल्ली और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना समेत पांच नामों की सुप्रीम कोर्ट जज नियुक्ति के लिए सिफारिश की है। मंजूरी मिलने पर वी. मोहना सीधे बार से सुप्रीम कोर्ट पहुंचने वाली दूसरी महिला बन जाएंगी।

2 min read
May 28, 2026
सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्ति के लिए कोलेजियम ने पांच नामों की सिफारिश की, जिनमें जस्टिस शील नागू, जस्टिस श्री चंद्रशेखर, जस्टिस संजीव सचदेवा, जस्टिस अरुण पल्ली और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना शामिल हैं।

Supreme Court Collegium: सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्ति के लिए पांच नामों की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है। इनमें चार हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना शामिल हैं।

कोलेजियम ने जिन नामों की अनुशंसा की है, उनमें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू, बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री चंद्रशेखर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण पल्ली और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना शामिल हैं। यह फैसला 22 और 27 मई को हुई कोलेजियम बैठकों में लिया गया।

ये भी पढ़ें

यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कैलास के न्योते पर साइप्रस पहुंचे जयशंकर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

वी. मोहना बन सकती हैं सीधे बार से SC पहुंचने वाली दूसरी महिला

यदि केंद्र सरकार इन सिफारिशों को मंजूरी दे देती है, तो वी. मोहना सीधे बार से सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त होने वाली 10वीं शख्स होंगी। साथ ही वह पूर्व जस्टिस इंदु मल्होत्रा के बाद ऐसा करने वाली दूसरी महिला बन जाएंगी।

वी. मोहना सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और भारतीय सेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने से जुड़े ऐतिहासिक मामले में प्रमुख वकीलों में शामिल रही हैं।

कौन हैं जस्टिस शील नागू?

जस्टिस शील नागू वर्तमान में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं। उनका मूल हाईकोर्ट मध्य प्रदेश है। हाल ही में वह जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़े चर्चित ‘कैश-एट-रेजिडेंस’ मामले की जांच करने वाली आंतरिक समिति का हिस्सा भी रहे थे।

अन्य नामों में कौन-कौन शामिल?

जस्टिस श्री चंद्रशेखर फिलहाल बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं और उनका मूल हाईकोर्ट झारखंड है।

जस्टिस संजीव सचदेवा वर्तमान में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं और उनका संबंध दिल्ली हाईकोर्ट से रहा है।

जस्टिस अरुण पल्ली जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं और उनका मूल हाईकोर्ट पंजाब एवं हरियाणा है।

सुप्रीम कोर्ट में बढ़ाई गई जजों की संख्या

हाल ही में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट (नंबर ऑफ जजेज) संशोधन विधेयक 2026 को मंजूरी देते हुए जजों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने का फैसला किया है।

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में 32 जज कार्यरत हैं। वर्ष 2026 में कई जजों के सेवानिवृत्त होने की संभावना को देखते हुए आने वाले समय में और नियुक्तियां भी की जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें

AIADMK Crisis: हफ्तों चले घमासान के बाद AIADMK में सुलह, EPS और बागी गुट ने वापस लीं याचिकाएं, विधायकों ने मांगी माफी
Published on:
28 May 2026 02:31 am
Also Read
View All