राष्ट्रीय

कर्नाटक में नए सीएम को लेकर अभी भी सस्पेंस? डीके शिवकुमार बोले- ‘अभी तक नाम फाइनल नहीं’

Next CM Of Karnataka: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के बीच नई सरकार के गठन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। डीके शिवकुमार ने कहा है कि नई कैबिनेट पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। शनिवार की कांग्रेस विधायक दल बैठक में नए नेता के चयन और मंत्रिमंडल गठन को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।
2 min read
• •
May 29, 2026
D K Shivakumar news
डीके शिवकुमार(फोटो-IANS)

D K Shivakumar: एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद यह लगभग तय है कि कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार राज्य के अगले सीएम होंगे। लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है। डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि नई कैबिनेट को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को कांग्रेस विधायक दल यानी CLP की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी। हालांकि यह लगभग तय है कि शिवकुमार अगले सीएम होने लेकिन अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

डीके शिवकुमार ने क्या कहा?


दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए शिवकुमार ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देश के मुताबिक सभी काम किए जा रहे हैं। फिलहाल चर्चा जारी है और सभी कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरु में मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

दिल्ली में हुई अहम बैठक


शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की बैठक भी हुई। इसमें सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। बैठक में नई सरकार के गठन, मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान राज्यसभा चुनाव और पार्टी के अंदर संतुलन बनाए रखने पर भी मंथन हुआ।

डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के कार्यकाल को किया याद


सोशल मीडिया मीडिया साइट 'X' पर डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया को लेकर भावुक पोस्ट किया। शिवकुमार ने सिद्धारमैया की राजनीतिक यात्रा को संघर्ष, मेहनत और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण की मिसाल बताया। शिवकुमार ने अपने पोस्ट में लिखा कि भगवान किसी को वरदान या श्राप नहीं देते, बल्कि केवल मौके देते हैं। असली बात यह होती है कि इंसान उन मौकों का इस्तेमाल कैसे करता है। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया का पूरा जीवन इसी सोच को साबित करता है। उन्होंने याद दिलाया कि सिद्धारमैया ने मैसूरु के एक साधारण गांव से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी और फिर कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे। शिवकुमार ने लिखा कि यह सफर आसान नहीं था। इसके पीछे सालों की मेहनत, संघर्ष और आम लोगों के मुद्दों के लिए लगातार काम करने की भावना रही।

Updated on:
29 May 2026 04:20 pm
Published on:
29 May 2026 03:19 pm
Also Read
View All
CJP तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, चुनिंदा समूह को झंडे लहराने की इजाजत, आम लोगों से दूर रहने की अपील

कोर्ट में माफी मांगने वाली बात पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी सफाई, कहा- माफी मांगना एक तय प्रक्रिया, अवमानना का मामला नहीं बनता

16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क, CJP ने दी है तिरंगा फहराने की कॉल

मतदाता सूचियों का होगा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR), 17 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों का शेड्यूल जारी

‘राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने रहने के लायक नहीं’, प्रशांत भूषण की टिप्पणी पर बीजेपी प्रवक्ता सी.आर. केशवन ने साधा कांग्रेस सांसद पर निशाना