राष्ट्रीय

BJP ने जो वादा किया, वह पूरा कर रही है: Upendra Kushwaha

पत्रकारों से बात करते हुए बोले उपेन्द्र कुशवाहा: सभी जगहों पर NDA की जीत होगी और NDA की सरकार बनेगी।
2 min read
Feature image

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने बुधवार को कहा कि जहां भी मतदान हो रहा है, वहां से अच्छी खबर है। सभी जगहों पर NDA की जीत होगी और NDA की सरकार बनेगी। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए नहीं गए लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। एनडीए की सरकार बनेगी। कहीं कोई कठिनाई नहीं है।

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर पूछे प्रश्न

शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, "यह अच्छी बात है। सरकार और मुख्यमंत्री ने जो वादा किया है, वह पूरा किया जा रहा है। लोगों को अधिक से अधिक रोजगार और नौकरी देने की दिशा में सरकार मजबूती से काम कर रही है। मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत आभार।" नियुक्ति पत्र के वितरण पर विपक्ष के सवालों पर सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने सवालिया लहजे में कहा, "क्या उनको यह पता कि रोड मैप क्या होता है? बोलने के लिए कुछ भी बोलते रहने का कुछ मतलब नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अपना विजन है, सरकार का विजन है उस विजन के अनुकूल काम हो रहा है।"

महाराष्ट्र में हुए कैशकांड को लेकर पूछे सवाल

महाराष्ट्र चुनाव के दौरान कैशकांड में भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े का नाम उछलने पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ आरोप लगाते रहते हैं लेकिन आरोपों से कुछ नहीं होता है। भाजपा के नेताओं ने इसको लेकर अपनी बात कह दी है। जो सच बात थी, वह सामने आ गई है। इसलिए, विपक्ष के कहने से कुछ होने वाला नहीं है। भाजपा के 'बटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने साफ तौर पर कहा कि इस तरह की बात से मैं सहमत नहीं हूं। इसमें मेरी सहमति नहीं है।

Also Read
View All
लोकसभा में FCRA संशोधन विधेयक सूचीबद्ध, NGO फंडिंग पर नए सख्त नियमों की तैयारी

तिहाड़-रोहिणी जेल में रंगदारी और रिश्वतखोरी का रैकेट; ACB ने असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, वार्डर और वकीलों समेत 11 को दबोचा

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात

CJP Protest: जंतर-मंतर पहुंचकर अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी से की बड़ी अपील, सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाने की रखी मांग

न्यायपालिका में भ्रष्टाचार है या नहीं? जरूरी है न्यायपालिका से आए इसका जवाब