राष्ट्रीय

तिरुपति बालाजी : मंदिर सुरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट अब एआई के हवाले

भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के तिरुमाला मंदिर में देश का पहला एआई संचालित एकीकृत कमांड नियंत्रण केंद्र (आइसीसीसी) का उद्घाटन किया
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Sep 2025, 4:25 AM IST
Feature image
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (फोटो-ANI)

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के तिरुमाला मंदिर में देश का पहला एआई (AI ) संचालित एकीकृत कमांड नियंत्रण केंद्र (आइसीसीसी) का उद्घाटन किया। तिरुपति बालाजी मंदिर दुनिया में सबसे अधिक भीड़ वाले तीर्थ स्थलों में से एक है। इसलिए यहां क्राउड मैनेजमेंट, सुरक्षा व साइबर खतरे में निगरानी के लिए यह कमांड सेंन्टर विकसित किया गया है।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अनुसार आइसीसीसी तीर्थ स्थल की व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए तीर्थयात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल बनाएगा। इसमें 6,000 से अधिक एआई कैमरे, 3 डी पोजीशन मैप्स और रीयल टाइम डैशबोर्ड लगाए गए हैं। इस केन्द्र को विशेषज्ञों की टीम 24 घंटे मॉनिटर करेगी। मंदिर प्रशासन का कहना है कि अत्याधुनिक व्यवस्था से त्योहारों और विशेष अवसरों पर भीड़ नियंत्रण में बड़ी मदद मिलेगी और तिरुपति बालाजी मंदिर विश्वस्तरीय भीड़ प्रबंधन के मॉडल के रूप में गिना जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर हुए विवाद में अब पाकिस्तान की एंट्री, हिमंत बिस्वा सरमा बोले- ‘इनका झुकाव पाकिस्तानी संस्कृति की ओर ज्यादा’

​​​​​मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर गुजरात में सियासी घमासान, भाजपा ने किया प्रदर्शन तो कांग्रेस ने बांटी ‘मेलोडी’ चॉकलेट

जब ज्योतिरादित्य सिंधिया को लगा था शेर का निवाला बन जाने का डर, पिता ने उल्टा घने जंगल में अकेले चलवा दिया था

नीतीश सरकार को समर्थन देना पड़ा भारी, तेजस्वी यादव ने तीन विधायकों का नाम लेकर साधा निशाना

‘कुमारस्वामी खुद अपनी छवि खराब कर रहे’, प्रियंक खरगे का तंज; RSS की फंडिंग पर भी उठाए सवाल