28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nepal New PM: पीएम मोदी ने नेपाल के नए पीएम बालेंद्र शाह से फोन पर की बातचीत, जानें दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई

नेपाल में यह चुनाव कई मायनों में खास माना जा रहा है। जेन-जी के विरोध प्रदर्शनों के बाद यह पहला आम चुनाव था। इस बार मतदाताओं, खासकर युवाओं ने पारंपरिक दलों की बजाय नई राजनीतिक ताकतों पर भरोसा जताया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Mar 10, 2026

Nepal new PM Balen Shah And PM Modi

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और भारत के प्रधानमंत्री बालेन शाह। (फोटो- IANS)

Nepal New PM: नेपाल की हालिया चुनावी हलचल के बीच भारत और नेपाल के रिश्तों को लेकर एक अहम सअपडेट सामने आया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नेपाल के चुनाव में जीत दर्ज करने वाले नेताओं बालेन शाह और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रबी लामिछाने से फोन पर बातचीत की और उन्हें जीत की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं को उनके राजनीतिक सफर के नए चरण के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत नेपाल के साथ मिलकर दोनों देशों की तरक्की, समृद्धि और लोगों की खुशहाली के लिए काम करता रहेगा। प्रधानमंत्री को भरोसा है कि आने वाले समय में दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे।

Nepal New PM: पीएम बालेन शाह से की बात


इस बातचीत की जानकारी खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि आरएसपी के अध्यक्ष रबी लामिछाने और पार्टी के वरिष्ठ नेता बालेन शाह से उनकी सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। पीएम मोदी ने कहा कि नेपाल के चुनाव में उनकी पार्टी की शानदार सफलता के लिए उन्होंने दोनों नेताओं को बधाई दी और नई सरकार के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

Nepal Election: जेन-जी के विरोध प्रदर्शनों के बाद यह पहला आम चुनाव


नेपाल में यह चुनाव कई मायनों में खास माना जा रहा है। जेन-जी के विरोध प्रदर्शनों के बाद यह पहला आम चुनाव था। इस बार मतदाताओं, खासकर युवाओं ने पारंपरिक दलों की बजाय नई राजनीतिक ताकतों पर भरोसा जताया। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी इसी बदलाव की प्रतीक बनकर उभरी है। पार्टी के युवा नेता बालेन शाह ने झापा सीट से नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली को हराकर सबको चौंका दिया। यही वजह है कि इस समय बालेन शाह की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है और उन्हें नेपाल के अगले प्रधानमंत्री के संभावित दावेदारों में भी देखा जा रहा है। खास बात यह भी है कि बालेन शाह की पढ़ाई भारत के नागपुर में हुई है, जिससे भारत से उनका जुड़ाव भी चर्चा में है।