राष्ट्रीय

Triple Murder: डायन बताकर एक परिवार के 3 लोगों की हत्या, अर्द्धनग्न अवस्था में मिले शव

Triple Murder: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले से सामने आया है। पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव में तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई।

2 min read
Oct 13, 2024

Triple Murder: चांद पर पहुंचने के बाद अब मंगल पर मनुष्य घर बसाने की तैयारी कर रहा है। इंसान लगातार तरक्की करता जा रहा है। लेकिन कुछ लोग आज भी अंधविश्वास की जंजीरों में जकड़े हुए है। जी हां एक ऐसा ही मामला झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले से सामने आया है। पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव में तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि तीन मृतक एक ही परिवार के सदस्य है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डायन के शक में ट्रिपल मर्डर

बंदगांव प्रखंड के टेबो थाना क्षेत्र के चम्पाबा पंचायत के सियांकेल गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। एक बुजुर्ग दंपत्ति और 24 वर्षीय बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। माता—पिता और बेटी के शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला। सभी शव के सिर और गर्दन में धारदार हथियार से हमला किया गया था। बताया जा रहा है कि डायन बिसाही के आरोप में उनकी निर्मम हत्या की गई है।

धारदार हथियार से हत्या कर जंगल में फेंके शव

बताया जा रहा है कि सियांकेल गांव निवासी दुगुलू पूर्ति (60), पत्नी सुकु होरो (50) एवं पुत्री दसकिर पूर्ति (23) अपने घर में सात को सोए हुए थे। आधी रात को अज्ञात लोगों ने लाठी एवं धारदार हथियार से हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी। इसके बाद सभी शवों के गले में रस्सी बांधकर घसीटते हुए गांव के पास जंगल में छोड़ दिया गया।

अर्द्धनग्न अवस्था में मिले शव

गांव के लोग सुबह जंगल में लकड़ी और पत्ता लेने गए, तो उनको तीनों के शव देखे। इस दौरान दोनों महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना गांवों को दी और इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। शनिवार को टेबो थाना, सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस बल भारी संख्या में घटनास्थल पहुंचे।

Published on:
13 Oct 2024 11:20 am
Also Read
View All

अगली खबर