4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Update: आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से कई राज्यों में भारी नुकसान, मध्यप्रदेश में तीन लोगों की मौत

Weather News: अगले 4 दिनों ने के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था। 4 से 7 अप्रैल के बीच भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई थी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Apr 04, 2026

weather update

मौसम अपडेट (सोर्स: पत्रिका.कॉम)

Weather Update: मौसम ने रुख बदला दिया है, कई राज्यों में हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। आंधी, तेज बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं मध्यप्रदेश में इस खराब मौसम के कारण तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही 4 से 7 अप्रैल के बीच उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया था।

यूपी, बिहार, दिल्ली समेत करीब 9 राज्यों में चेतावनी

यूपी, बिहार, दिल्ली समेत करीब 9 राज्यों में तेज हवाएं, बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। खासतौर पर किसानों के लिए यह समय चिंता बढ़ाने वाला है, क्योंकि फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो सकता है, जिससे हालात और गंभीर बन सकते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

पश्चिमी विक्षोभ का कहर

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश व ओलावृष्टि से हालात बिगड़ गए। हिमालयी रेंज में भारी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र में रबी की खेतों में पड़ी और खड़ी गेहूं, सरसों, चना आदि फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। कृषि उपज मंडियों में रखे अनाज के भीगने से भी नुकसान की जानकारी मिली है। केदारनाथ में भारी बर्फबारी के कारण अटल टनल को बंद कर दिया गया। बारिश के दौरान उत्तरप्रदेश में बिजली गिरने से पांच लोगों तथा मध्यप्रदेश के भिंड में मकान ढहने से एक बालिका तथा अनूपनगर में तीन मंजिला इमारत ढहने से एक जने की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल गए। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। कई स्थानों पर तेज हवाओं के कारण कच्चे मकानों व बगीचों के पेड़ों भारी नुकसान पहुंचा है। मध्ययप्रेदश के बैतूल, ग्वालियर, राजगढ़, दतिया, मुरैना में ओलावृष्टि हुई। बैतूल जिले में सडक़ों पर सफेद चादर बिछ गई। करीब पांच मिनट तक आंवले के आकार के ओले गिरे। करीब 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा ने कई स्थानों पर पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। इससे यातायात बाधित हुआ।

इन राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का कहर

राज्य/क्षेत्रअवधिमौसम की स्थितिहवा की रफ्तारविशेष चेतावनी
दिल्ली5–7 अप्रैलबारिश, ओले, तापमान में गिरावटतेज हवा
उत्तर प्रदेश5–7 अप्रैलकई जिलों में भारी बारिश
बिहार6–7 अप्रैलमध्यम से भारी बारिशबिजली गिरने का खतरा
उत्तराखंड5–7 अप्रैलभारी बारिश50 किमी/घंटातेज हवाएं
हरियाणा5–6 अप्रैलबारिश60 किमी/घंटातेज हवा
पंजाब4–6 अप्रैलबारिश, तूफानबिजली गिरने की आशंका
हिमाचल प्रदेश5–6 अप्रैलबारिश, ओलावृष्टियेलो अलर्ट
राजस्थान5–6 अप्रैलबारिश, आंधी30–50 किमी/घंटा
मध्य प्रदेश5–6 अप्रैलभारी बारिश20–30 किमी/घंटा
झारखंड5–7 अप्रैलमूसलाधार बारिश40 किमी/घंटा
ओडिशा5–7 अप्रैलतूफानी बारिश70 किमी/घंटाबिजली
पश्चिम बंगाल5–8 अप्रैलभारी बारिश, आंधीतेज हवाएं
सिक्किम5–8 अप्रैलभारी बारिशतेज हवा
केरल5–7 अप्रैलगरज के साथ बारिशबिजली
तेलंगाना5–7 अप्रैलगरज के साथ बारिशबिजली
कर्नाटक5–7 अप्रैलगरज के साथ बारिशबिजली
आंध्र प्रदेश5–7 अप्रैलगरज के साथ बारिशबिजली
तमिलनाडु5–6 अप्रैलहल्की बारिशबिजली चमकने की संभावना