राष्ट्रीय

दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स ने कर दिया ऐसा कांड, दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता पुलिस लगी पीछे

Crime News: दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, केरल, महाराष्ट्र, असम, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और अन्य राज्यों में अपना नेटवर्क फैला लिया था।

less than 1 minute read

Crime News: हुब्बल्ली साइबर क्राइम थानापुलिस ने साइबर जालसाजों के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली में दो और मुंबई में एक आरोपी को गिरफ्तार कियागया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के निखिलकुमार राउनी, सचिन बोला और मुंबई के निगम के तौर पर की गई है। तीनों को हुब्बल्ली लाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नेटवर्क का हुआ खुलासा

पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप समेत कुछ दस्तावेज जब्त करकिए। कुछ बैंक खाते निष्क्रिय कर 60 लाख रुपए के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। कुछ दिन पहले हुब्बल्ली साइबर क्राइम थाने में ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच में नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे सक्रिय

हुब्बल्ली-धारवाड़महानगर के पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमारने बताया कि दो आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं,जो डार्कनेट में सक्रिय थे।कोडिंग, डी-कोडिंगमें विशेषज्ञ हैं। एक आरोपी कपड़ा व्यापारी है। इन तीनों ने कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, केरल, महाराष्ट्र, असम, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और अन्य राज्यों में अपना नेटवर्क फैला लिया था और ऑनलाइन ठगी करते थे।

Published on:
18 Jul 2024 11:44 am
Also Read
View All

अगली खबर