राष्ट्रीय

Jan Suraaj: जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उदय सिंह, पीके ने किया ऐलान, जानें क्या है BJP-Congress कनेक्शन

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने उदय सिंह को जन सुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया हैं। उदय सिंह दो बार पूर्णिया से सांसद भी रह चुके हैं।
2 min read
May 19, 2025
Feature image
जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उदय सिंह (Photo- Baat Bihar Ki X Account)

Jan Suraaj: जन सुराज पार्टी को सोमवार को अपना पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि उदय सिंह को सर्वसम्मति से पार्टी का पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कहा कि वह अब जन संपर्क पर ध्यान केंद्रित करेंगे और संगठन चलाने की जिम्मेदारी उदय सिंह और आरसीपी सिंह को सौंपेंगे।

‘बिहार को आगे बढ़ाएंगे’

उदय सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के बाद पीके ने कहा हमें ही नहीं पूरे जनसुराज, पूरे बिहार के लोगों को उम्मीद है कि जो उनका अनुभव रहा है, उसे इस्तेमाल करते हुए वे बड़े मंच से जुड़कर बिहार के लिए कुछ करें। वे केवल जनसुराज को आगे बढ़ाएंगे ऐसी ही नहीं बल्कि पूरे बिहार को आगे बढ़ाएंगे ऐसी आशा और अपेक्षा है।

‘यह पीके की मेहनत का नजीता है’

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उदय सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर की मेहनत की बदौलत आज जनसुराज बनकर खड़ा है। एक अभियान से पार्टी का सफर तय हुआ। उन्होंने आगे कहा कि हम यहां पर किसी से लड़ने नहीं आए है। हमारा उद्देश्य बिहार की जनता तक जन सुराज की नीतियां पहुंचाना है।

क्या है उदय सिंह का BJP कनेक्शन?

उदय सिंह को पप्पू सिंह के नाम से भी जाना जाता है, बिहार के पूर्णिया से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद हैं। उन्होंने पूर्णिया संसदीय सीट से दो बार (2004 और 2009 में) सांसद के रूप में कार्य किया। हालांकि उदय सिंह को 2014 और 2019 में चुनाव हार गए थे। 

2019 में कांग्रेस के टिकट पर लड़े चुनाव

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2014 में उदय सिंह बीजेपी के टिकट पर पूर्णिया से चुनाव लड़े थे, लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उदय सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया और 2019 में कांग्रेस के टिकट पर पूर्णिया से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस से दिया इस्तीफा

हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 में उदय सिंह टिकट मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन पूर्णिया सीट आरजेडी के खाते में चली गई। इसके बाद उदय सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। 

Updated on:
19 May 2025 07:36 pm
Published on:
19 May 2025 07:36 pm
Also Read
View All