
लालू प्रसाद यादव, जगदानंद सिंह और तेजस्वी यादव (Photo-ANI)
Bihar Election: बिहार में इस साल के अंत तक विधासनभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव से पहले राजद ने तैयारी शुरू कर दी है। अब खबर आ रही है कि विधानसभा चुनाव से पहले राजद में बड़ा बदलाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि पार्टी के नेतृत्व में बड़े परिवर्तन हो सकते है। इसके तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार प्रदेश अध्यक्ष का बदलाव माना जा रहा है। ऐसे में ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की विदाई तय मानी जा रही है।
21 जून को राजद अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है। इसके बाद 5 जुलाई को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का भी ऐलान हो सकता है। राजद प्रवक्ता शक्ति यादव के मुताबिक जगदानंद सिंह बीमार चल रहे हैं, इसलिए उनकी जगह अब राजद को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है।
लालू प्रसाद यादव से दिल्ली में जगदानंद सिंह ने मुलाकात की थी। दोनों के बीच करीब ढाई घंटे तक बातचीत हुई। तब बताया गया कि लालू प्रसाद यादव के हाल-चाल जानने के लिए जगदानंद सिंह दिल्ली गए थे।
नवंबर 2019 से जगदानंद सिंह राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे 6 बार विधायक, एक बार सांसद और कई विभागों में मंत्री भी रह चुके हैं। जब वे बिजली विभाग के मंत्री थे, तब उन्होंने बक्सर के गांवों में बिजली पहुंचाने का काम किया था। इस वजह से लोग उन्हें ‘बिजुलिया बाबा’ भी कहते हैं।
लालू प्रसाद यादव और जगदानंद सिंह एक-दूसरे के पक्के यार है। लालू प्रसाद यादव ने 1997 में राजद की नींव रखी थी तब जगदानंद सिंह उनके साथ खड़े थे। इसके अलावा भी राजनीति में उतार-चढ़ाव के समय भी लालू प्रसाद यादव के साथ जगदानंद सिंह साथ रहे।
बिहार में राजद का नया अध्यक्ष कौन होगा? इस पर अभी तक कोई भी नेता खुल कर बात नहीं कर रहा है। इस पर पार्टी नेताओं का मानना है कि यह मामला शीर्ष नेतृत्व का है। यह फैसला शीर्ष नेतृत्व लेगा।
Updated on:
19 May 2025 04:15 pm
Published on:
19 May 2025 04:15 pm
