राष्ट्रीय

Earthquake: वेनेजुएला में 38 सेकंड में दो बार हिली धरती, आखिर क्यों डराते हैं डबलट अर्थक्वेक; क्या भारत में भी आ सकता है शक्तिशाली भूकंप?

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में 38 सेकंड के अंतराल में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिसके बाद कई इलाकों में भारी तबाही, सुनामी अलर्ट और इमरजेंसी की स्थिति बन गई। जानिए क्या होता है 'डबलट अर्थक्वेक' और क्यों इतने कम समय में दूसरा बड़ा भूकंप आ जाता है।
2 min read
Jun 25, 2026
Earthquakes in Venezuela
वेनेजुएला में भूकंप से मची तबाही (Photo - Bloomberg)

Double Earthquake: वेनेजुएला में भारतीय समयानुसार गुरुवार तड़के 38 सेकंड के अंतराल में दो बड़े भूकंप आए। पहले भूकंप की तीव्रता 7.2 और दूसरे भूकंप की तीव्रता 7.5 थी। शक्तिशाली भूकंप के बाद कई इलाके मलबे में तब्दील हो गए। बड़ी इमारते भी गिर गई। इसके अलावा सुनामी का भी अलर्ट जारी किया गया है और वेनेजुएला सरकार ने इमरजेंसी भी घोषित कर दी है। 

सोशल मीडिया पर भूकंप के कई वीडियो सामने आए है, जिसमें चारों तरफ मलबा और अफरा-तफरी का माहौल देखा जा रहा है। इसके बाद प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। वहीं कई रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख तक पहुंच सकता है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

आखिर अब सवाल उठ रहा है कि वेनेजुएला में 38 सेकंड के अंतराल में दो बार भूकंप क्यों आए और यह क्या होता है? 

क्या होता है 'डबलट अर्थक्वेक'?

जब किसी इलाके में बहुत कम समय के अंतराल में दो बार समान तीव्रता के बड़े भूकंप आते हैं, तो इसे डबल अर्थक्वेक कहते है। आमतौर पर बड़े शक्तिशाली भूकंप के बाद छोटे-छोटे आफ्टरशॉक आते हैं। लेकिन डबलट अर्थक्वेक में दो बड़े भूकंप होते है और दोनों की तीव्रता भी लगभग समान ही होती है।

क्यों जल्दी आता है दूसरा भूकंप? 

एक शक्तिशाली भूकंप के बाद दूसरा बड़ा भूकंप क्यों आता है इस पर वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका प्रमुख कारण स्ट्रेस ट्रांसफर होता है। पहले भूकंप के दौरान निकलने वाली ऊर्जा आपपास भ्रंश रेखाओं पर दबाव बढ़ा देती है। हालांकि कुछ परिस्थितियों में यह दबाव दूसरे बड़े भूकंप प्रेरित करता है। 

विशेषज्ञों का मानना है कि वेनेजुएला में पहले भूकंप के कारण पास के फॉल्ट सिस्टम पर अचानक दबाव बढ़ा और महज 38 सेकंड बाद दूसरा बड़ा भूकंप आ गया।

क्या होता है आफ्टरशॉक और डबलट अर्थक्वेक?

आफ्टरशॉक अर्थक्वेक- एक शक्तिशाली बड़े भूकंप के बाद छोटे-छोटे और कमजोर भूकंप के झटके आना। 

डबलट अर्थक्वेक- इसमें कम समय में दो बड़े और लगभग समान तीव्रता के भूकंप आते है। इसमें जान-माल का नुकसान ज्यादा होने की संभावना बनी रहती है।

क्या भारत में आ सकते है शक्तिशाली भूकंप? 

भारत में भी शक्तिशाली भूकंप आ सकते हैं, क्योंकि देश का करीब 59 फीसदी हिस्सा संवेदनशील माना जाता है। इस हिस्सा में नवंबर 2024 से लेकर फरवरी 2025 तक करीब 159 बार धरती हिली है। देश में इन जगहों पर भूकंप का सबसे ज्यादा खतरा है, जिसकी टेबल नीचे दी गई है...

क्षेत्रशामिल राज्य/इलाके
हिमालयी क्षेत्रजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और नेपाल से सटे इलाके
उत्तर-पूर्व भारतअसम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश
अंडमान-निकोबार द्वीप समूहअंडमान और निकोबार द्वीप समूह
कच्छ (गुजरात) क्षेत्रकच्छ और आसपास के इलाके
Updated on:
26 Jun 2026 11:52 am
Published on:
25 Jun 2026 10:22 am