25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेनेजुएला में भूकंप के बाद अब सुनामी का खतरा, 10000 से 100000 लोगों के मारे जाने की आशंका, इमरजेंसी का ऐलान

Tsunami alert issued after earthquake in Venezuela: वेनेजुएलाई राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने भूकंप के बाद आपातकाल की घोषणा की है। भयानक भूकंप के चलते हताहतों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
2 min read
Google source verification
earthquake in Venezuela

वेनेजुएला में भूंकप (फोटो- @philstarlife)

Earthquake in Venezuela: वेनेजुएला में गुरुवार सुबह भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए। कुछ ही मिनटों के अंतराल लगातार दो बार 7 तीव्रता से अधिक के भूकंप के झटके आए। वेनेजुएला में भूंकप से भारी पैमाने पर नुकसान हुआ है। इसके बाद वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। रेलवे, स्कूल कॉलेज व एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। कई मीडिया रिपोर्टों में दस हजार से 1 लाख लोगों के मारे जाने की आशंका जाहिर की जा रही है।

राजधानी काराकस में हालत चिंताजनक: डियोस्डाडो काबेयो

वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोस्डाडो काबेयो ने कहा कि काराकस के अल्तामीरा में हालात बेहद चिंताजनक है। यहां कई मकान व इमारतें जमींदोज हो चुकी हैं। डियोस्डाडो ने लोगों से खुले में रहने व इमारत में न जाने की अपील की है। वेनेजुएलाई सरकार ने कहा कि भूंकप के आफ्टरशॉक आ सकते हैं। इससे कमजोर हो चुकीं इमारतें भर-भराकर गिर सकती हैं। वेनेजुएलाई गृहमंत्री ने लोगों से राहत व बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करने की अपील की है।

वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोस्डाडो काबेयो ने कहा कि कई लोगों के घायल होने की खबर है। प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। उन्होंने लोगों से बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग यह ध्यान दें कि कोई भी आसपास मदद के लिए छूटे न।

भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट

भूकंप के बाद सुनामी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से समुद्र में न जाने की अपील की है। अमेरिका के पैसिफिक त्सुनामी वार्निंग सेंटर ने प्यूर्तो रिको और वर्जिन आइलैंड्स के लिए त्सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण संस्था यानी USGS ने बताया कि पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 थी और कुछ देर बाद आए दूसरे भूकंप की तीव्रता 7.5 थी।

USGS ने बताया कि पहले भूकंप का केंद्र वेनेजुएला के कैरिबियन तटीय इलाके में मोरोन शहर के पास काराकस से 168 किलोमीटर दूर 13 किलोमीटर की गहराई में था। जबकि, दूसरे भूकंप का केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर दूर और 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।

जापान में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

वहीं, आज सुबह जापान में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7:30 बजे इवाते प्रांत के प्रशांत तट के पास आया और इसका केंद्र जमीन से 50 किलोमीटर नीचे था। मियागी, होक्काइडो, अकिता, यामागाता और फुकुशिमा प्रांतों में जबरदस्त झटके महसूस किए गए, जबकि राजधानी टोक्यो और आसपास के क्षेत्रों में भी भूकंप का असर देखा गया। जापान के मौसम विभाग ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग