16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indonesia earthquake: इंडोनेशिया में 6.8 तीव्रता का आया भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake: इंडोनेशिया में मंगलवार सुबह 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 08:57 बजे आया, जिसका केंद्र 45 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jun 16, 2026

Indonesia earthquake 6.7 magnitude tremor

इंडोनेशिया में 6.7 तीव्रता का आया भूकंप (File Photo)

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में मंगलवार सुबह 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 08:57 बजे आया, जिसका केंद्र 45 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के झटके महसूस होते ही सेंट्रल सुलावेसी प्रांत की राजधानी पालू समेत कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। पालू, सिगी, डोंगगाला और तोजो उना-उना क्षेत्रों में झटके काफी तेज महसूस किए गए। दरअसल, इंडोनेशिया में भूकंप और ज्वालामुखी आना आम बात है।

हताहत की कोई सूचना नहीं

वहीं संभावित आफ्टरशॉक्स और सुनामी के खतरे को देखते हुए तटीय इलाकों के लोगों ने भी एहतियातन सुरक्षित स्थानों जाना शुरू कर दिया है। हालांकि, फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े पैमाने पर संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों का आकलन कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर भूकंप के कई वीडियो वायरल हो रहे है। जिसमें लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं एक अन्य वीडियों भूकंप के बाद लोग घर से बाहर निकल रहे हैं।

प्रशासन ने की लोगों से अपील

वहीं प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। साथ ही सुरक्षित स्थान पर भी जाने को कहा है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन टीमों को भी अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। भूकंप को लेकर अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और पूरे क्षेत्र की निगरानी भी की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सहायता भी पहुंचाई जाएगी।

फिलीपींस में फिर आया भूकंप

फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। इसका केंद्र मिंडानाओ द्वीप के तट के पास समुद्र में था और इसकी गहराई 112 किलोमीटर दर्ज की गई।

भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 5:18 बजे आया। हालांकि, इसके बाद किसी सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई और फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।