Viral News: डॉक्टरों ने महिला के हिप में तीन साल से फंसी सुई निकाली, सफलता: सिलाई के दौरान टूटकर धंस गई थी
Trending News: एक महिला के हिप की मांसपेशी में धंसी हुई सुई के टुकड़े को तीन वर्ष बाद निकाला गया। तीन साल पहले महिला ने सिलाई करते समय रंभा देवी (49) ने सुई को बिस्तर पर रख दिया था। वह कुछ और करने के लिए खड़ी हुई और अचानक फिसल कर बिस्तर पर गिर गई। रंभा देवी को तेज दर्द महसूस हुआ और उसे बिस्तर पर टूटी हुई सुई मिली। उसने सोचा कि बाकी का आधा हिस्सा कमरे में कहीं गिर गया होगा। कई दिनों तक वह सुई के बाकी टुकड़े की तलाश करती रही, लेकिन नहीं मिला। वो दूसरे काम में मग्न हो गई और इसे भूल गई। हालांकि, उसे लगातार हिप में दर्द महसूस होता था। जब दर्द असहनीय हो गया, तो वो डॉक्टर के पास गई।
सर गंगा राम अस्पताल के चिकित्सकों ने रंभा देवी का एक्स-रे और सिटी स्कैन के साथ इमेजिंग की गई। इस दौरान पता चला कि तीन साल पहले खोई हुई सुई का एक हिस्सा मांसपेशियों में गहराई से धंसा हुआ है। इसके बाद सी-आर्म मशीन से ऑपरेशन कर सुई के हिस्से को निकाला गया।
अस्पताल में जनरल सर्जरी विभाग के वरिष्ठ परामर्शदाता तरुण मित्तल ने कहा, तीन साल पहले मांसपेशियों में धंसी सुई को खोजना मुश्किल किया था। इसके लिए कई बार एक्स-रे करना पड़ा। इसके बाद जटिल ऑपरेशन कर उसे निकाला जा सका। उन्होंने कहा कि चोट लगने पर उसे नजरअंदाज करने की जगह चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।