राष्ट्रीय

ताज होटल में कुर्सी पर पालथी मारकर बैठने पर विवाद, देखिए Your Story की फाउंडर का वायरल वीडियो

ताज होटल में महिला को कुर्सी पर पालथी मारकर बैठने पर मैनेजर ने टोका, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला ‘एटिकेट बनाम आराम के हक’ की बहस में बदल गया, जहां लोग दो अलग गुटों में बंट गए।
2 min read
Oct 22, 2025
Feature image
ताज होटल में पालथी मारकर बैठने को लेकर विवाद (Video Screenshot)

Taj Hotel Viral Video: दिवाली की चमक-दमक के बीच मशहूर ताज होटल में एक छोटी सी घटना ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक महिला को रेस्तरां में कुर्सी पर पालथी मारकर बैठने के लिए मैनेजर ने टोका, जिसके बाद महिला ने गुस्से में पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में महिला का तीखा प्रहार और मैनेजर का जवाब सुनकर नेटिजेंस दो गुटों में बंट गए हैं कुछ होटल के 'एटिकेट' का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ महिला के 'आराम के हक' की बात कर रहे हैं।

महिला के बैठने के तरीके पर उठा सवाल

घटना ताज होटल के एक फाइन-डाइनिंग रेस्तरां में घटी, जहां महिला अपनी बहन के साथ डिनर करने आई थीं। वीडियो में महिला गुस्से से लाल होकर कहती नजर आ रही हैं, "मैंने सलवार सूट पहना है, पूरा शरीर ढका हुआ है। कुर्सी पर पालथी मारकर बैठने से किसी को क्या दिक्कत? आपसे अमीर लोगों को समस्या है क्या?" उनका कहना था कि वह आरामदायक तरीके से बैठी थीं, लेकिन एक अन्य मेहमान की शिकायत पर मैनेजर ने उन्हें 'उचित तरीके' से बैठने की हिदायत दी। मैनेजर ने सफाई देते हुए कहा, "यहां के नियम हैं, दूसरे गेस्ट को असुविधा हो रही है।"

वायरल हो रहा वीडियो

महिला ने वीडियो को एक्स पर शेयर किया, जो महज कुछ घंटों में लाखों व्यूज पा चुका है। उन्होंने लिखा, "ताज होटल जैसी जगह पर भी ऐसी संकीर्ण सोच? रतन टाटा जी की विरासत को कलंकित कर रहे हो!" वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला ने कुर्सी पर पैर मोड़ रखे थे, जो भारतीय संस्कृति में आम है, लेकिन वेस्टर्न फाइन-डाइनिंग एटिकेट के हिसाब से 'अनुचित' माना जाता है।

सोशल मीडिया पर मिले जुले रिएक्शन

नेटिजेंस की प्रतिक्रियाएं भी कम दिलचस्प नहीं हैं। एक यूजर ने लिखा, "ताज होटल में पालथी मारकर बैठना गलत नहीं, लेकिन पब्लिक प्लेस में दूसरों का ख्याल रखना चाहिए।" वहीं, दूसरे ने टिप्पणी की, "महिला सही है कपड़े सभ्य हैं, तो बैठने का स्टाइल क्यों तय करे होटल?" कुछ यूजर्स ने तो ताज ग्रुप को टैग कर 'माफी मांगने' की मांग भी कर डाली। एक पोस्ट में कहा गया, "रतन टाटा जी की बनाई विरासत को ऐसे तोड़ोगे? यह अस्वीकार्य है।"

Also Read
View All
टोल लेने के बाद अच्छी सड़क देना एनएचएआई की जिम्मेदारी, गड्ढों से वाहन क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा देने का आदेश

32 साल बाद यमुना जल समझौते को मिली रफ्तार, मानसून का अतिरिक्त पानी अब पहुंचेगा राजस्थान के रेतीले इलाकों तक

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को होटल में किया गया नजरबंद, वीडियो आया सामने

Delhi EV Policy: दिल्ली में 2028 से नई पेट्रोल बाइक नहीं मिलेगी, आपके लिए क्या-क्या बदलेगा? जानिए नई EV पॉलिसी के 10 बड़े नियम

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक को भारत ने बताया गलत, बोले-‘पाक की यह खुली आक्रामकता है’