राष्ट्रीय

Waqf Bill के विरोध में मुस्लिम सांसद ने खुद को बताया भगवान राम का वंशज, तंज करते हुए राम मंदिर पर कही ये बात

Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर लोकसभा में बुधवार को चर्चा हुई। इसी बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने तंज कसते हुए कहा है कि वे खुद भगवान राम जी के वंशज है।
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2025, 7:13 PM IST
Feature image

Waqf Bill: लोकसभा में बुधवार को विवादास्पद वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर चर्चा हो रही है। इसमें सदन में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिला। इस विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रशासन में सुधार, प्रौद्योगिकी-संचालित प्रबंधन शुरू करना, जटिलताओं को दूर करना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। अधिकांश विपक्ष दल इसका जमकर विरोध कर रहे है। इसी बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा है वह भगवान राम जी के वंशज है, उनको अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल किया जाना चाहिए।

वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिमों की क्या भूमिका है?

संसद परिसर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिमों की भूमिका पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी वक्फ इसलिए की जाती है ताकि इसकी कमाई अनाथों और गरीबों, निर्धन लोगों या बेसहारा लोगों के काम आ सकें। कांग्रेस सांसद ने दावा किया है कि यूपी में 78 फीसदी वक्फ की संपत्ति विवादास्पद कर घोषित कर दी। अब कोई भी आकर मालिकाना हक का दावा कर सकता है।

'तो मुसलमान उनको कभी माफ नहीं करेंगे'

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद और जेपीसी सदस्य इमरान मसूद ने कहा है कि यदि आज TDP, JDU ने इस मुद्दे पर मुस्लिमों का साथ नहीं दिया तो मुसलमान उनको कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार कह रही है कि मुसलमानों को कुछ नहीं होगा। उन्होंने एक प्रावधान किया है कि कोई भी संपत्ति जो सरकारी संपत्ति है, जिसमें सरकार की हिस्सेदारी है, विवादित है, वह संपत्ति तब तक वक्फ नहीं मानी जाएगी। जब तक कि उसकी जांच किसी नामित अधिकारी द्वारा न की जाए।

कांग्रेस सांसद ने खुद को बताया राम जी का वंशज

कांग्रेस नेता ने कहा है कि वक्फ में 22 सदस्य होंगे। 12 से अधिक गैर मुस्लिमों को नियुक्ति होती है तो उनको क्या पता वक्फ क्या है। उन्होंने कहा कि मुझे राम मंदिर ट्रस्ट में करवा दीजिए। सांसद ने खुद को राम जी का वशंज बताया है। उन्होंने यह भी कहा है वह इसको साबित भी कर देंगे।

Updated on:
2 Apr 2025, 7:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मेकेदाटू बांध पर कर्नाटक-तमिलनाडु में टकराव, डीके शिवकुमार बोले- कोई नहीं रोक सकता निर्माण, तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष ने जताई आपत्ति

गोधरा जांच के बीच ‘फंसाने की साजिश?’ राकेश अस्थाना का दावा, लालू यादव बनाना चाहते थे निशाना

Jagdeep Dhankhar Health Update: तीन दिन बाद एम्स से घर लौटे जगदीप धनखड़: सुबह की सैर में गिरे थे, कुछ मिनट रहे थे बेहोश

Patrika Explainer: महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सियासी दांव! संसद का बदला समीकरण, सदन में सरकार-विपक्ष के पास कितनी पावर, जानें नंबर गेम

संसद सुरक्षा चूक मामला: दोनों मुख्य आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने माना दहशत फैलाने की थी साजिश