गोधरा जांच के बीच ‘फंसाने की साजिश?’ राकेश अस्थाना का दावा, लालू यादव बनाना चाहते थे निशाना
CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना ने दावा किया है कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू यादव गोधरा मामले में उन्हें बनर्जी समिति के ज़रिए फंसाना चाहते थे। जानें पूरा मामला।
2002 की गोधरा ट्रेन अग्निकांड की जांच करने वाले CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना ने दावा किया है कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव उन्हें जस्टिस यूसी बनर्जी समिति के जरिए फंसाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि उस समय मीडिया से जुड़े एक परिचित ने उन्हें सावधान रहने की चेतावनी दी थी।
घटना को याद करते हुए अस्थाना ने बताया कि उनके हॉस्टल के एक पुराने साथी, जो दिल्ली में मीडिया में एक वरिष्ठ पद पर थे, ने उन्हें फोन करके चेतावनी दी थी कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा सकता है।